इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 174 लोगों की मौत हो गई और 180 लोग घायल हो गए. इंडोनेशियाई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा ने संवाददाताओं से कहा कि अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुराबाया के बीच मैच समाप्त होने के बाद, हारने वाली टीम के समर्थकों ने ग्राउंड पर हमला कर दिया. इस पर पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी जिससे भगदड़ मच गई. हादसे में दम घुटने के मामले सामने आए. समाचार एजेंसी रायटर ने यह खबर दी है.
स्थानीय समाचार चैनलों के वीडियो फुटेज में लोग मलंग के स्टेडियम में दौड़ते हुए और शवों को ले जाते हुए दिखाए गए हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इंडोनेशियाई शीर्ष लीग बीआरआई लीग 1 ने इस मैच के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों पर रोक लगा दी है. इस मैच में पर्सेबाया ने 3-2 से जीत हासिल की थी. इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
#WATCH | At least 127 people died after violence at a football match in Indonesia, last night. The deaths occurred when angry fans invaded a football pitch after a match in East Java
— ANI (@ANI) October 2, 2022
(Video source: Reuters) pic.twitter.com/j7Bet6f9mE
इंडोनेशिया में मैचों में इस तरह के विवाद और झगड़े पूर्व में भी हुए है. फुटबाल क्लबों के बीच भारी प्रतिद्वंद्विता के माहौल में कभी-कभी उनके समर्थकों के बीच हिंसा होती रहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं