उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शनिवार को ऐसे 115 युवकों को पकड़ा गया जो क्षमता बढ़ाने के लिए स्टेरॉयड व अन्य दवाएं ले रहे थे. भर्ती अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.
अग्निवीर भर्ती रैली के निदेशक ने बताया कि आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में जुटे अलीगढ़ की खैर व एटा की अलीगंज तहसील के युवाओं में से 115 युवा ऐसे भी मिले जिन्होंने क्षमता बढ़ाने के लिए स्टेरॉयड व अन्य दवा ली थी. उन्होंने बताया कि सिविल मेडिकल टीम ने शारीरिक परीक्षण से पूर्व पड़ताल में इन्हें चिह्नित किया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अधिकारी ने कहा कि इन युवकों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि इन युवाओं के खिलाफ विधिक एवं कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है.
पिछले हफ्ते आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली में 26 और 27 सितम्बर को कुल 94 उम्मीदवारों को कथित तौर पर नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने पर पकड़ा गया था. पकड़े गये सभी उम्मीदवार आगरा, हाथरस और फिरोजाबाद जिलों के थे. इन 94 मामलों में 38 मामलों में उम्मीदवारों ने अपनी जन्मतिथि को पांच से छह साल तक बदल दिया था और फर्जी दस्तावेजो के आधार पर कई बार अपने निवास प्रमाण पत्र भी बदले थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं