विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2025

3 दिन, 7 केस... मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स, सोना और विदेशी करेंसी

तीन दिनों के अंदर मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने 20 किलो से ज़्यादा हाइड्रोपोनिक वीड, 2 किलो से अधिक सोना और विदेशी करेंसी बरामद की है.

3 दिन, 7 केस... मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स, सोना और विदेशी करेंसी

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तीन दिनों के अंदर एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए कई मामलों का भंडाफोड़ किया है और करोड़ों रुपये की ड्रग्स, सोना और विदेशी करेंसी जब्त की है.

केस 1 

बैंकॉक से 10 नवंबर को मुंबई पहुंचे एक यात्री को खुफिया जानकारी के आधार पर फ्लाइट नंबर TG 351 से उतारकर जांच की गई. उसके बैग से 10.090 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10.09 करोड़ रुपये आंकी गई है. ड्रग्स को यात्री के ट्रॉली बैग में चालाकी से छिपाया गया था. यात्री को NDPS एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है.

केस 2

बैंकॉक से उसी फ्लाइट से सोमवार को आए एक अन्य यात्री के बैग से 5.745 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड मिला, जिसकी कीमत करीब ₹5.74 करोड़ बताई गई. इस ड्रग्स को भी ट्रॉली बैग में छिपाया गया था. इस यात्री को भी NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.

केस 3

एयरलाइन स्टाफ की जानकारी पर, 10 नवंबर को बैंकॉक से आई फ्लाइट AI 2338 के लैवेटरी (वॉशरूम) से 3.921 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई. इसकी बाजार कीमत करीब 3.92 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

केस 4

11 नवंबर को स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर, दुबई जाने वाले एक यात्री को फ्लाइट SG 13 में चढ़ने से पहले रोका गया. फिर उसके हैंड बैग से 15,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹13.16 लाख) की विदेशी करेंसी बरामद हुई.

केस 5

12 नवंबर को APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर मस्कट से आए एक यात्री को फ्लाइट WY201 से उतरने के बाद जांचा गया. उसके पास से 109.8 ग्राम सोने के बिस्किट मिले, जिनकी कीमत करीब ₹12.62 लाख है.

केस 6

12 नवंबर को एक और बड़ी कार्रवाई में, दुबई से मुंबई आई इंडिगो की फ्लाइट 6E1452 से दो यात्रियों को पकड़ा गया. उनके मोजों में छिपाकर रखा गया 24 कैरेट गोल्ड डस्ट इन वैक्स (कुल 1.550 किग्रा) बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब ₹1.78 करोड़ है. दोनों यात्रियों को गिरफ्तार करने के बाद एयरपोर्ट के बाहर उनका इंतजार कर रहे दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया.

केस 7

12 नवंबर को बैंकॉक से आए एक और यात्री की फ्लाइट TG 351 से पकड़कर जांच की गई. उसके ट्रॉली बैग के फॉल्स बॉटम (छिपे हुए हिस्से) से 889 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 88 लाख रुपये है. इस यात्री को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया.

कुल मिलाकर तीन दिनों की इन कार्रवाइयों में मुंबई कस्टम की टीम ने करीब 20 किलो से ज़्यादा हाइड्रोपोनिक वीड, 2 किलो से ज़्यादा सोना, और विदेशी करेंसी बरामद की है. इन सभी मामलों में कस्टम विभाग की आगे की जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Airport, Hydroponic Weed Seizure, Mumbai Airport Drugs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com