मुंबई के दादर में रहने वाली कियारा बंसल (बदला हुआ नाम) मासिक धर्म की दवाएं ले रही थीं, क्योंकि उन्हें 9 साल की उम्र में मासिक धर्म आ गया था. लड़की को भारी रक्तस्त्राव हो रहा था, जिसके वजह से एक साल से अधिक समय से उसके पेट में असहनीय दर्द हो रहा था. लड़की में कोई अन्य लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे. जैसे की, उल्टी, लूज मोशन और वजन कम होना. लड़की की बिगड़ती सेहत को देखकर परिवार वालों ने उसे स्थानिक डॉक्टरों को दिखाया. डॉक्टरों के सलाह से की गई वैद्यकीय जांच में मरीज को मेसेन्टेरिक लिम्फैडेनाइटिस का पता चला. लड़की को आगे के इलाज के लिए वाडिया अस्पताल दाखिल कराया गया.
लड़की को ट्रिकोटिलोमेनिया था...
बाई जेरबाई वाडिया हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रन के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. पराग करकेरा ने कहा, "क्लीनिकल जांच में हमें पेट में गांठ महसूस हुई. ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल दाखिल कराया गया. पेट में दर्द के कारण कई मरीज इलाज के लिए अस्पताल आते हैं, लेकिन उनमें कोई गांठ नहीं होती हैं. हमने एक सीटी स्कैन किया, जिसमें एक ट्राइकोबीजोर दिखाया गया, जो पेट में बालों का एक द्रव्यमान है. इस लड़की को बाल खाने की आदत थी. इस कारण पेट में बालो का गुच्छा बन गया था. बच्चों में ऐसा कम ही देखने को मिलता है. इस मरीज को ट्रिकोटिलोमेनिया था (ऐसी स्थिति जिसमें व्यक्ति को अपने बाल खुद खींचने की प्रबल इच्छा होती है). वह ट्राइकोपागिया से भी पीड़ित थी, एक ऐसी स्थिति जिसमें व्यक्ति अपने बाल खुद ही खाते हैं. इस बारे में माता-पिता को भी कुछ पता नहीं था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Add image caption here
हो सकता था पेट की दीवार में छेद...
डॉ. करकेरा ने आगे कहा कि मरीज पर की गैस्ट्रोनोमी प्रक्रिया कराई गई. यह प्रक्रिया लगभग 2 घंटे तक चली जिसके बाद 100 ग्राम हेयरबॉल को हटा दिया गया. ऑपरेशन के 7 वे दिन बा उन्हें छुट्टी दे दी गई. समय रहते इलाज न करने से आंतों में रुकावट, पेट की दीवार में छेद और छोटी आंत जैसी जटिलताएं हो सकती थीं, लेकिन अब सर्जरी के बाद मरीज की सेहत में सुधार हो रहा हैं.”
पीडि़ता की मां अमिता बंसल (बदला हुआ नाम) ने कहा, "मेरी बेटी को पेट में असहनीय दर्द होता था, समय के साथ-साथ उसकी सेहत और बिगड़ने लगी थी. दवाएं लेने के बावजूद दर्द कम नहीं हो रहा था. हमने काफी डॉक्टर की सलाह ली, लेकिन हमारी बेटी की सेहत में सुधार नहीं हुआ. उसके पेट में बालों को जानकर हम काफी चौंक गई थे. बेटी का तुरंत इलाज करके उसकी जान बचाने के लिए हम डॉक्टरों को धन्यवाद देते हैं.
इसे भी पढ़ें:
लिवर की इस बीमारी में पीलिया, थकान और कमजोरी के साथ होती है ये परेशानी
बढ़े Uric Acid में आज ही अपना लेना चाहिए ये नुस्खा, फिर देखिए कैसे नसों में जमा Purine हो जाता है गायब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं