विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2021

मोदी सरकार के अड़ियल रवैये की वजह से 700 से ज्यादा किसानों की जान चली गई : असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने शुक्रवार को दावा किया कि यह कदम उत्तर प्रदेश और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming Assembly Elections) के मद्देनजर उठाया गया है.

मोदी सरकार के अड़ियल रवैये की वजह से 700 से ज्यादा किसानों की जान चली गई : असदुद्दीन ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
हैदराबाद:

तीन कृषि कानूनों (Three farm laws) के खिलाफ आंदोलन के लिए किसानों को बधाई देते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने शुक्रवार को दावा किया कि यह कदम उत्तर प्रदेश और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming Assembly Elections) के मद्देनजर उठाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि “700 से ज्यादा किसानों” की जान नहीं जाती अगर सरकार का रवैया इतना अड़ियल नहीं होता.

ओवैसी ने ट्वीट किया, “कृषि कानून शुरू से ही असंवैधानिक थे. सरकार के अहंकार ने किसानों को सड़कों पर उतरने पर मजबूर किया, अगर सरकार इतना बाल हठ नहीं करती तो 700 से ज्यादा किसानों की जान नहीं गई होती. किसान आंदोलन को बधाई. (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में दीवारों पर लिखी इबारत देख ली थी, उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्र तीन कृषि कानूनों को निरस्त करेगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farm Laws Repeal, Farm Laws Repeal Announcement, Asaduddin Owaisi AIMIM, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com