विज्ञापन

घने कोहरे ने लगाए ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक, 50 से ज्यादा लेट; देखिए पूरी लिस्ट

Train Late News: देश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आई है, जिसका प्रभाव ट्रेन सेवाओं पर पड़ा है. मौसम की वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

घने कोहरे ने लगाए ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक, 50 से ज्यादा लेट; देखिए पूरी लिस्ट

Train Late News: देश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिसका सीधा असर रेल सेवाओं पर पड़ रहा है. दृश्यता में कमी के कारण 24 से ज़्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वा एक्सप्रेस, प्रयागराज हमसफर, इन्दौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, शकूरबस्ती, बल्लभगढ़ ईएमयू, चैन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन घंटों की देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.

ये ट्रेनें चल रही है लेट

ट्रेन का नाम/संख्याकितने घंटे लेट
12555 गोरखधाम एक्सप्रेस3 घंटे लेट
15743 फरक्का एक्सप्रेस2 घंटे 41 मिनट लेट 
12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस3 घंटे 18 मिनट लेट 
12397 महाबोधि एक्सप्रेस4 घंटा 15 मिनट लेट 
14117 कालिंदी एक्सप्रेस3 घंटा 1 मिनट लेट 
15658 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 3 घंटे 49 मिनट लेट 
12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस 3 घंटा 19 मिनट लेट 
 22465 बाबा बी धाम एक्सप्रेस 2 घंटे 55 मिनट लेट 
12275 नई दिल्ली हमसफर3 घंटे 22 मिनट लेट
12427 रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस2 घंटे 55 मिनट लेट 
12309 RJPB तेजस राजधानी एक्सप्रेस2 घंटा 14 मिनट लेट
14205 अयोध्या एक्सप्रेस4 घंटे 5 मिनट लेट 
14036 दौलाधर एक्सप्रेस1 घंटे 54 मिनट लेट 
22181 जबलपुर हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 49 मिनट लेट 
12919 मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे 19 मिनट लेट 
22407  अंबिकापुर हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 44 मिनट लेट 
20805 एपी एक्सप्रेस 2 घंटे 14 मिनट लेट 
12447 उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 7 मिनट लेट 
12964 मेवाड़ एक्सप्रेस 1.5 घंटे लेट
12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस2 घंटे 47 मिनट लेट 
12723 तेलंगाना एक्सप्रेस 1 घंटे 49 मिनट 
12649 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1 घंटे 39 मिनट लेट 
12225 कैफियत एक्सप्रेस 7 घंटे 11 मिनट लेट 
12553 वैशाली एक्सप्रेस 8 घंटे 13 मिनट लेट 
12033 सीएनबी शताब्दी एक्सप्रेस3 घंटा 42 मिनट लेट 
15705 चंपारण एक्सप्रेस3 घंटा 13 मिनट
 12301 हावड़ा राजधानी4 घंटे 43 मिनट लेट 
12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस8 घंटे 13 मिनट लेट
12559  शिव गंगा एक्सप्रेस 6 घंटे 37 मिनट लेट 
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 10 घंटे 16 मिनट  लेट 
12581 BSBS सुपरफास्ट एक्सप्रेस5 घंटे 26 मिनट लेट 
12381 पूर्वा एक्सप्रेस9 घंटे लेट 
12313 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस4 घंटे 44 मिनट लेट 
12423 डिब्रुगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस5 घंटे 13 मिनट लेट 
82501 आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस3 घंटे 19 मिनट लेट 
12559 दुरंतो एक्सप्रेस 5 घंटे लेट 
12443 हालिया आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस7 घंटे लेट
5557 अमृत भारत एक्सप्रेस 3 घंटे 16 मिनट लेट 
20407 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस5 घंटे 3 मिनट लेट
20801 मगध एक्सप्रेस 4 घंटे 40 मिनट लेट 
12823 C G S  क्रांति5 घंटे 36 मिनट लेट 
12155 RKMP निजामुद्दीन एक्सप्रेस5 घंटे 38 मिनट लेट 
22221 निजामुद्दीन राजधानी  3 घंटे 41 मिनट 
12649  YPR  संपर्क क्रांति एक्सप्रेस  5 घंटे 35 मिनट लेट 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की मोटी चादर छाई रही और तापमान न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता और भी खराब हो गई, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक दिन के विराम के बाद डेटा अपडेट फिर से शुरू किया, जिसके बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: