मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Corona Cases) के मुकाबले छत्तीसगढ़ में कोरोना के ज्यादा नए मामले मिले हैं. मध्यप्रदेश में कोरोना के 7571 नए मामले मिले हैं और 72 मरीजों की मौत हुई है. जबकि छत्तीसगढ़ में कोविड-19 (Chhatisgarh Corona Cases Today) के 7664 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 129 मरीजों की मौत हुई है.मध्य प्रदेश में यह लगातार छठवां दिन है, जब कोरोना संक्रमण के 10,000 से कम नए मामले आए हैं.मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर कड़ी पाबंदियां लागू की गई हैं.
मध्यप्रदेश में कोरोना से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,24,279 पहुंच गई है. मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 72 व्यक्तियों की मौत हुई है. मध्य प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,913 हो गई है.इंदौर में 1548, भोपाल में 1241, ग्वालियर में 376 एवं जबलपुर में 301 नए मामले आए. एमपी में कुल 7,24,279 संक्रमितों में से अब तक 6,17,396 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 99,970 मरीजों का इलाज चल रहा है. शनिवार को कोरोना के 11,973 रोगी स्वस्थ हुए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,07,589 हो गई है. प्रदेश में शनिवार को 387 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. वहीं 11,088 लोगों ने होम क्वरांटाइन की अवधि पूरी की. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 129 मरीजों की मौत हुई है. छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले से 466, दुर्ग से 288, राजनांदगांव से 222, बालोद से 352, बेमेतरा से 100, कबीरधाम से 223, धमतरी से 183, बलौदाबाजार से 343, महासमुंद से 234 केस मिले हैं. छत्तीसगढ़ में अब तक 9,07,589 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
अब तक 7,85,598 मरीज इलाज के बाद उबरे हैं, राज्य में 1,10,401 मरीजों का इलाज चल रहा है. एमपी में वायरस से संक्रमित 11,590 लोगों की मौत हुई है.राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,52,690 लोगों में कोरोना केस की पुष्टि हुई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2963 लोगों की मौत हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं