विज्ञापन

Monsoon 2026: भद्राचलम में अटका मॉनसून, MP-छत्तीसगढ़ कब पहुंचेगा? मौसम विभाग ने बताया कितना लेट हुआ

दक्षिण-पश्चिम मानसून एक सप्ताह से भद्राचलम में अटका हुआ है. मध्य प्रदेश पहुंचने में करीब एक सप्ताह की देरी हो रही है. छत्तीसगढ़ में इसके 12 से 15 दिन की देरी तक पहुंचने का अनुमान है.

Monsoon 2026: भद्राचलम में अटका मॉनसून, MP-छत्तीसगढ़ कब पहुंचेगा? मौसम विभाग ने बताया कितना लेट हुआ
दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण हो रही देरी.

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Monsoon 2026: गर्मी से परेशान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, मॉनसून पिछले एक सप्ताह से तेलंगाना के भद्राचलम में अटका हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण इसे दोनों राज्यों में पहुंचने में देरी हो रही है. करीब एक सप्ताह की देरी के साथ 21 से 23 जून के बीच मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने का अनुमान है.  वहीं, छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यह इंतजार और लंबा हो गया है. 10 जून तक पहुंचने वाला मानसून 12 से 15 दिन की देरी के बाद पहुंचेगा. 

अब तक कहां-कहां नहीं पहुंचा मॉनसून?

दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, गोवा, केरलम, महाराष्ट्र, मणिपुर, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडू, आंध प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, सिक्किम, मेघालय, ओडिशा और झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है. लेकिन, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के मानसून का इंतेजार कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी 

मानसून के आने में हो रही देरी के बीच मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है. प्रदेश के कई जिलों में आंधी और आंधी चल रही है. मौसम विभाग की ओर से 17 जून के लिए 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें इंदौर, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, उज्जैन, खंडवा, अशोकनगर, अनूपपुर समेत अन्य जिले शामिल हैं.

 Monsoon 2026: MP-छत्तीसगढ़ के दहलीज पर ठहरा मानसून, मौसम विभाग ने बताया कब होगी एंट्री

छत्तीसगढ़ में  प्री-मानसून एक्टिविटी का अलर्ट 

छत्तीसगढ़ में भी मानसून की देरी के बीच प्री मानसून गतिविधि जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश में पांच दिन की प्री-मानसून एक्टिविटी को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है. 

पहाड़ों से रिसकर 15 साल में बनता है शुद्ध कुदरती मिनरल वाटर, 140 देशों में सप्लाई, फ्रांस की वो रिसॉर्ट सिटी, जहां ठहरे हैं पीएम मोदी
 

लेखक के बारे में
img
आकाश द्विवेदी
संवाददाता
आकाश द्विवेदी टीवी और डिजिटल पत्रकारिता का एक भरोसेमंद नाम हैं. राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, युवाओं, सामाजिक सरोकार और जमीनी मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग त... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon 2026, Madhya Pradesh Monsoon, MP-Chhattisgarh Monsoon 2026, Chhattisgarh Monsoon 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com