विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2017

अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की सच्चाई जानने के लिए ज्यादा चिंतित हैं कांग्रेस सांसद शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा कि वह मामले की जांच में केवल जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे न कि प्रचार के भूखे लोगों के साथ.

Also Read in
अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की सच्चाई जानने के लिए ज्यादा चिंतित हैं कांग्रेस सांसद शशि थरूर
फाइल फोटो...
  • सच्‍चाई जानने को लेकर किसी अन्य की तुलना में ज्यादा चिंतित हूं- थरूर
  • जांच में केवल जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगा- शशि थरूर
  • मेरी जिम्मेदारी अधिकारियों के साथ सहयोग करना है- पूर्व केंद्रीय मंत्री
नई दिल्‍ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की सच्चाई जानने के लिए वह किसी अन्य की तुलना में ज्यादा चिंतित हैं.

उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच में केवल जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे न कि प्रचार के भूखे लोगों के साथ.

ये भी पढ़ें...
सुनंदा पुष्‍कर मौत मामला : साढ़े तीन साल बाद भी दिल्‍ली पुलिस की जांच नहीं पहुंची किसी नतीजे पर
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत में एसआईटी जांच पर केन्द्र का रुख पूछा

थरूर ने यहां पत्रकारों से कहा, 'सच्चाई जानने और इस लंबी जांच में सकारात्मक एवं स्पष्ट निष्कर्ष के लिए देश में मुझसे ज्यादा चिंतित कोई नहीं होगा'. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मेरी जिम्मेदारी अधिकारियों के साथ सहयोग करना है न कि स्वार्थी, प्रचार के भूखे लोगों के साथ सहयोग करना... मैं ऐसे लोगों के साथ सहयोग नहीं करूंगा'.



थरूर यहां बीआर अंबेडकर पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunanda Death Case, Sunanda Pushkar Death Case, Shashi Tharoor, Truth Of Sunanda Pushkar Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com