Monsoon Session LIVE Updates: संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) चल रहा है. 18 दिवसीय इस सत्र में शनिवार और रविवार को भी सदन की कार्यवाही जारी रहेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज (शनिवार) इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 में संशोधन के लिए बिल लाई हैं. सीतारमण ने शुक्रवार को कहा था कि उनके कोरोना को 'एक्ट ऑफ गॉड' वाले बयान का मजाक उड़ाया गया, वहीं लैटिन शब्द 'फोर्स मैज्यूरे' को स्वीकार किया जाता है. बता दें कि 'फोर्स मैज्यूरे' का मतलब भी प्राकृतिक आपदा से है. वहीं राज्यसभा ने शनिवार को अपनी पूर्व सदस्य नाजनीन फारूख को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा. 16 सितंबर को 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. नाजनीन ने उच्च सदन में अप्रैल 2010 से अप्रैल 2016 के बीच असम का प्रतिनिधित्व किया था.
Monsoon Session LIVE Updates: