भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी और तेज हवा से मौसम काफी सुहाना हो गया है. ठंडी हवा और बारिश की बूंदों ने दिल्लीवासियों को राहत की सांस दी है. तपती गर्मी के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया था. मौसम में बदलाव होने से लोग अच्छा महसूस कर रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर समेत मध्य और पूर्वी उत्तर के बाकी हिस्सों में भी तापमान में गिरावट आई है. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम पर असर पड़ा है. वहीं शनिवार सुबह राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण दिल्ली में लू की स्थिति समाप्त हो गई है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून के मध्य और पूर्वी-उत्तर के हिस्सों में पहुंचने की संभावना है. 24 और 25 जून को उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है. साथ ही नागालैंड और मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है. वहीं उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. जबकि अगले कुछ दिनों में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव का पूर्वानुमान है.
दिल्ली में पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, पिछले 24 घंटे में शहर में चार मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई. मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार को भी राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं मंगलवार और बुधवार को मौसम गर्म रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 27 जून और 28 जून को दिल्ली में बारिश होने की आशंका जताई है. (भाषा इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं