विज्ञापन

दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं? विदाई से पहले जमकर बरसेगा मॉनसून, यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में IMD का अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना बन रही है. ब्रिक्स समिट का आज दूसरा दिन है, जबकि आज भी यहां बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून विदाई से पहले यूपी, बिहार समेत कई राज्यों को भिगोकर जाने वाला है.

दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं? विदाई से पहले जमकर बरसेगा मॉनसून, यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में IMD का अलर्ट
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम (फोटो-IANS)
  • दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आज दूसरा दिन है. इस बीच आज भी बारिश की संभावना बन रही है.
  • भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को देश के 18 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.
  • दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है.

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है, भारत मंडपम में हो रहे इस भव्य आयोजन के बीच दिल्ली में मॉनसून फिर एक्टिव होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना बन रही है. सुबह से कुछ इलाकों बादल छाए हुए हैं, शाम तक यहां बारिश के चांस रहेंगे. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 13 सितंबर के दिन देश के 18 राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है. यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, एमपी-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में रविवार के दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है. वहीं पहाड़ी राज्यों में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. यानि विदाई से पहले मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव दिख रहा है. 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज से 2 दिनों तक बारिश की संभावना है. भारत मंडपम में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हल्की बारिश की संभावना दिल्ली में बन रही है. प्रगति मैदान, मयूर विहार, आईटीओ, सफदरजंग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है, ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 13 से 16 सितंबर तक बादल छाये रहने के साथ सुबह, शाम कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में भी हल्की गिरावट होने के चांस दिख रहे हैं. 

यहां क्लिक करके जानिए अपने राज्य के AQI का हाल 

रविवार को 18 राज्यों में अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बारिश के चांस बन रहे हैं. मॉनसूनी बारिश से नदियां उफान पर चल रही हैं. मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. 

यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात 

यूपी और बिहार में मॉनसूनी बारिश से कई जिलों में हालात बाढ़ जैसे चल रहे हैं. यूपी के 26 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं. प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, जोनपुर समेत कई जिलों में आज भी तेज बारिश के चांस बन रहे हैं. जबकि बिहार में भी इसी तरह के हालात हैं, पटना, छपरा, भागलपुर समेत कई जिलों में आज भी बरसात के चांस है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश लगातार होने की वजह से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. जिसकी वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. फिलहाल दोनों राज्यों में 13 से 16 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के चांस हैं. 

उत्तराखंड-हिमाचल में भी बारिश 

पहाड़ी राज्यों में भी झमाझम बारिश होने की वजह से लैंडस्लाइड हो रहे हैं. उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. यात्रियों को रुद्रप्रयाग और गौरीकुंड में ही ठहराया गया है. मौसम विभाग ने आज रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर, हरिद्वार, ऋषिकेश, चामौली जिलों में आज भी बारिश के चांस बन रहे हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश में कुल्लु, मनाली, शिमला, मंडी, सोलन जिलों में आज बारिश के चांस है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की स्थिति है. 

क्यों हो रही बारिश 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में ताजा सिस्टम बना है, जबकि उससे सटे दक्षिण ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों के ऊपर भी दवाब की स्थिति बन रही है. ऐसे में नमी वाली हवाओं से बारिश के चांस बन रहे हैं.

ये भी पढे़ंः समंदर से बुझेगी प्‍यास! मुंबई के लोगों को रोज म‍िलेगा 40 करोड़ लीटर पीने का पानी, BMC ने शुरू की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Delhi Weather Today, Today Weahter News, Monsoon Rain Alert, Monsoon Rainfall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com