अगर आप Android फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने Android यूजर्स के लिए एक हाई-रिस्क सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. सरकार की साइबर सुरक्षा टीम ने चेतावनी दी है कि ऑपरेटिंग सिस्टम में कई कई खामियां पाई गई हैं. ये आपके डिवाइस और प्राइवेट जानकारियों को खतरे में डाल सकती हैं. सुरक्षा एजेंसी ने सभी यूजर्स को जल्द से जल्द अपने फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है. ये चेतावनी Android के कई वर्जन्स को लेकर जारी की गई है.
Android 17 को भी चेफौतावनी
CERT-In के अनुसार, Android के अलग-अलग वर्जन्स की खामियां का फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन पर हमला कर सकते हैं. इन खामियां को बेहद गंभीर माना गया है.
- Android 14
- Android 15
- Android 16
- Android 16 QPR2
- Android 17
साइबर सुरक्षा टीम के मुताबिक, ये कमियां Android के कई हिस्सों में फैली हुई हैं. जिनमें Android Runtime, DocumentsUI, MediaTek Framework, Media Codecs, MediaProvider, Telephony, UWB और Wi-Fi शामिल हैं.
इनमें से कुछ खामियों का फायदा उठाकर हमलावर आपके फोन में अपनी मर्जी का कोड रन कर सकते हैं. इसके अलावा सिस्टम के प्रीविलेज हासिल कर सकते हैं. हैकर्स आपकी बेहद प्राइवेट जानकारियों को चुरा सकते हैं या फिर आपके डिवाइस को पूरी तरह ठप कर सकते हैं. आसान शब्दों में कहें तो ये खामियां दूर बैठे हैकर्स को आपके Android फोन तक पहुंचने का एक्सेस दे सकती हैं. इसका इस्तेमाल करके हैकर्स आपके फोन में स्टोर किए गए पर्सनल डेटा को खतरे में डाल सकते हैं.
ऐसे रहें सेफ
भले ही यह चेतावनी काफी गंभीर है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आप अपने फोन को आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं. Google ने पहले ही इन सुरक्षा कमियों को ठीक करने वाले पैच जारी कर दिए हैं. इस वजह से Android यूजर्स को तुरंत अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर ये चेक करना चाहिए कि क्या उनके लिए कोई नया सुरक्षा अपडेट उपलब्ध है. फिर बिना देरी किए उसे इंस्टॉल कर लेना चाहिए.
अपने फोन को कैसे अपडेट करें: ज्यादातर Android फोन्स को अपडेट करने के लिए आप Settings > System > Software update या Settings > Security & privacy > System updates पर जा सकते हैं. ध्यान रहे कि अलग-अलग मोबाइल कंपनियों के हिसाब से इन सेटिंग्स का नाम थोड़ा बहुत बदल सकता है.
हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आपका फोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी द्वारा दिए गए सबसे लेटेस्ट Android सुरक्षा पैच पर चल रहा हो. सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने के अलावा, किसी भी अनजान या Unknown sources से ऐप्स डाउनलोड करने से बचें. साथ ही, मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइलों को खोलने से पहले बेहद सावधान रहें.
ये भी पढ़ें- "विनाश ला सकता है AI!" अब Google के रिसर्चर का इस्तीफा, ट्रंप ने बताया चीनी साजिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं