विज्ञापन

नंबर 1 रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा की टॉप 10 में एंट्री, बतौर ओपनर T20I में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले 10 बल्लेबाज

T20I में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर्स की लिस्ट में रोहित शर्मा का दबदबा कायम है, वहीं अभिषेक शर्मा टॉप 10 में शामिल हो गए हैं. अभिषेक अब क्रिस गेल से आगे निकल गए हैं.

नंबर 1 रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा की टॉप 10 में एंट्री, बतौर ओपनर T20I में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले 10 बल्लेबाज
अभिषेक की टॉप 10 में एंट्री, रोहित का दबदबा कायम

अभिषेक शर्मा को वर्तमान क्रिकेट में दुनिया का सबसे तूफानी बल्लेबाज माना जा रहा है. यही कारण है कि उनकी बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाज डरने लगे हैं. अभिषेक की बल्लेबाजी में सबसे खास बात ये रहती है कि वह गेंदबाजों को पहले ही ओवर से प्रहार करते हैं, यही कारण है कि उन्होंने टी20 में 382 छक्के और 542 चौके लगा चुके हैं. अभी अभिषेक अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना जलवा दिखा रहे हैं. बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक नया करिश्मा कर दिखाया है.

दरअसल, अभिषेक बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. इस समय अभिषेक बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में 9वें नंबर है, उन्होंने क्रिस गेल को पछाड़ दिया है. गेल ने बतौर ओपनर 107 छक्के टी-20 इंटरनेशनल में लगाए हैं. 

इस मामले में नंबर 1 पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल में 184 छक्के लगाए हैं. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं. उन्होंने बतौर ओपनर 161 छक्के लगाए हैं. तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के इविन लुईस हैं, जिन्होंने 136 छक्के बतौर ओपनर लगाए हैं. चौथे नंबर पर क्विटंन डीकॉक हैं, उन्होंने 133 छक्के टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर लगाने में सफल रहे हैं. नंबर 5 पर जोस बटलर हैं. बटलर ने 116 छक्के अबतक बतौर ओपनर लगा चुके हैं. 

बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकबतौर ओपनर बल्लेबाजसिक्स
1रोहित शर्मा184
2मार्टिन गप्टिल 161
3ईवीन लुईस136
4क्विटंन डीकॉक133
5जोस बटलर116
6एरोन फिंच116
7फिल एलन115
8डेविड वॉर्नर115
9अभिषेक शर्मा110
10रहमानुल्लाह गुरबाज110
11क्रिस गेल107

इस मामले में एरोन फिंच 116 छक्के के साथ सातवें नंबर पर है. इसके बाद फिन एलन और डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 115 छक्के टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर लगाए हैं. अभिषेक शर्मा 110 छक्के के साथ 9वें नंबर पर है. रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर 110 छक्के टी-20 इंटरनेशनल में लगा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज , फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- वरुण चक्रवर्ती- वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com