- मॉनसून अब बिहार समेत 16 राज्यों को कवर कर चुका है और तेजी से आगे बढ़ रहा है
- मॉनसून छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड की ओर आगे बढ़ रहा है.
- मॉनसून के पहले दिल्ली एनसीआर में दो दिन बारिश होने का अलर्ट है.
देश में मॉनसून अब पूर्वी राज्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा है. दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करने के बाद अब वो बिहार भी पहुंच चुका है. एक हफ्ते में दक्षिणपश्चिम मॉनसून 16 राज्यों पर छा गया है. 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद से वो लगातार आगे बढ़ रहा है. अब उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर मॉनसून ने रुख कर लिया है. अगले 2-3 दिनों में इन राज्यों में भी मॉनसून की दस्तक के साथ बारिश हो सकती है. एक हफ्ते में मॉनसून की चाल अनुकूल रही है.
दिल्ली में बेमौसम बारिश
दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने का अलर्ट है. दिल्ली में भी 11-12 जून को झमाझम बारिश होने का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश आने का संकेत है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर भारत में बारिश, बिजली गिरने, ओले गिरने और आंधी का मौसम रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 4-5 दिनों के दौरान बरसात हो सकती है.
मौसम विभाग का रेन अलर्ट
दैनिक मौसम परिचर्चा (10.06.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 10, 2026
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, तथा 11 और 12 जून, 2026 को गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएँ (50-60 किमी/घंटा) चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
YouTube :… pic.twitter.com/BxkkyraGuM
तेलंगाना, कर्नाटक से केरल तक बारिश
11 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों; तमिलनाडु और पुडुचेरी के बाकी हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में मॉनसून उत्तर-पूर्व भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल और बिहार पहुंच चुका है. अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं.
ये भी पढ़ें - सावधान! आज से 2 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे, यूपी-दिल्ली से हरियाणा-राजस्थान तक 11 राज्यों में मौसम का अलर्ट
उत्तराखंड के देहरादून में बारिश आई
वहीं उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश हो रही है. देहरादून में भारी बारिश से गर्मी से राहत मिली है.शहर भर में मौसम बदलने के साथ देहरादून के गढ़ी कैंट इलाके में ज़ोरदार बारिश हुई.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे उत्तराखंड में बिजली कड़कने, ओले गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने अलर्ट दिया था. IMD के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और आंधी-तूफान की संभावना है.

IMD Rain Alert
हरियाणा में भी बरसे बदरा
उधर, 11 जून की सुबह हरियाणा के अंबाला समेत कई इलाकों में बारिश से भारी जलजमाव हो गया.इससे ट्रैफिक पर असर पड़ा. बारिश के तुरंत बाद सड़कें पानी से भर गईं.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अंबाला में दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.
ये भी पढ़ें - मॉनसून एक हफ्ते में 14 राज्यों के पार, 4 दिनों में बिहार-झारखंड में भी झमाझम बारिश, कब पहुंचेगा यूपी-दिल्ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं