पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में भगदड़ मची है. पार्टी के दो तिहाई से अधिक विधायक और सांसद बागी तेवर अपना चुके हैं. विधायक और सांसदों का भाजपा नेताओं के साथ बैठकों का दौर जारी है. बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे ऋतब्रत बनर्जी ने 64 विधायकों का समर्थन पत्र होने का दावा किया है. दूसरी ओर टीएमसी के 19 बागी सांसदों की लिस्ट सामने आ गई है. जिसमें सयोनी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, युसूफ पठान जैसे नाम भी शामिल हैं. बंगाल में टीएमसी में मची इस भगदड़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने को लेकर भी बड़ा सियासी हलचल मचा है. देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट जानें NDTV इंडिया के इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Breaking News Live Updates:
बंगालः दुर्गापुर में TMC नेता सुकुमार दत्ता पर हमला, भीड़ ने फेंके अंडे
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में TMC नेता सुकुमार दत्ता पर हमले की खबर सामने आई है. यहां पुलिस जब तृणमूल नेता सुकुमार दत्ता को कोर्ट ले जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने उनका विरोध किया. उनपर हमला किया, लोगों ने टीएमसी नेता पर अंडे भी फेंके. हमले का यह पूरा वीडियो भी सामने आया है. बताया गया कि जब न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन से दुर्गापुर सब-डिविजनल कोर्ट ले जाया जा रहा था, तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन पर अंडे फेंके गए। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया.
#WATCH | Durgapur, West Bengal: BJP workers surrounded and staged a protest against arrested Trinamool leader Sukumar Dutta while he was being taken from the New Township police station to the Durgapur Sub-divisional Court. During the incident, eggs were thrown at him. The police… pic.twitter.com/5PRebsjkxo
— ANI (@ANI) June 11, 2026
नीति आयोग की बैठक शुरू, PM मोदी बोले- 'केंद्र-राज्य के प्रयास से विकसित भारत का लक्ष्य करेंगे साकार'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं. पीएम मोदी ने मीटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा- नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक की अध्यक्षता. सहकारी संघवाद की भावना से प्रेरित होकर, हम भारत की विकास यात्रा को गति देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. 'विकसित भारत' के हमारे साझा विज़न को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे.
Chairing the 11th meeting of the Governing Council of NITI Aayog.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 11, 2026
Guided by the spirit of cooperative federalism, we are working together to accelerate India’s development journey. The collective efforts of the Centre and States will play a pivotal role in realising our shared… pic.twitter.com/xh7nFX8qyH
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक, कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
राजधानी दिल्ली में आज नीति आयोग की बैठक होगी. पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, केरल के सीएम वीडी सतीशन सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल होने के लिए निकल चुके हैं.
#WATCH | Delhi: West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari leaves for Rashtrapati Bhavan Cultural Centre, where he will attend the 11th Governing Council Meeting of NITI Aayog today pic.twitter.com/kGyNrcmziC
— ANI (@ANI) June 11, 2026
फरीदाबाद में एनकाउंटर के बाद करीब 30 केसों का आरोपी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
हरियाणा के फरीदाबाद में बीती रात पुलिस ने एनकाउंटर में एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया. एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने बदमाश के पास से एक देसी पिस्टल और कई कारतूस जब्त किए है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर 30 से ज्यादा केस दर्ज थे.
Faridabad, Haryana: Police arrested a most-wanted criminal after a late-night encounter. The accused, linked to around 30 cases, sustained a leg injury and was hospitalised. A country-made pistol and cartridges were recovered
— IANS (@ians_india) June 11, 2026
(Source: Police PRO) pic.twitter.com/4Z8XMFKpnj
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने PM मोदी को दी बधाई, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का मोदी के नाम बना रिकॉर्ड
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, "भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. यह उपलब्धि वर्षों की समर्पित सेवा और नेतृत्व को दर्शाती है. मैं सिंगापुर-भारत संबंधों को मजबूत करने और हमारे लोगों के लिए अवसर पैदा करने के लिए हमारी करीबी साझेदारी को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं."
मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्य प्रदेश से उनके राज्यसभा नामांकन को खारिज करने के रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. याचिका में तत्काल सुनवाई की मांग की गई है, जबकि इस मामले पर चुनाव आयोग के फैसले का अभी भी इंतजार है.
#BREAKING: Congress leader Meenakshi Natarajan has moved the Supreme Court, challenging the Returning Officer’s decision to reject her Rajya Sabha nomination from Madhya Pradesh. The petition seeks an urgent hearing, while the Election Commission's decision on the matter is still… pic.twitter.com/jo5zhPDZqO
— IANS (@ians_india) June 11, 2026