विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2021

मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी की चार्जशीट में जैकलीन का अभियोजन गवाह के रूप में उल्लेख नहीं, नोरा फतेही को मिली राहत

ईडी का कहना है कि जैकलीन की भूमिका की जांच की जा रही है. ईडी दूसरी अभियोजन शिकायत दर्ज करेगा.

मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी की चार्जशीट में जैकलीन का अभियोजन गवाह के रूप में उल्लेख नहीं, नोरा फतेही को मिली राहत
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन की बढ़ीं मुश्किलें
नई दिल्ली:

200 करोड़ रुपये के वसूली केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. ईडी की चार्जशीट में उनका अभियोजन गवाह के रूप में उल्लेख नहीं है. वहीं अभिनेत्री नोरा फतेही के लिए राहत की खबर है. ईडी की चार्जशीट में उन्हें अभियोजन गवाह 45 के रूप में दिखाया गया है. 174 गवाहों में से जैकलीन के मेकअप आर्टिस्ट शान मुथाती भी एक ईडी प्रॉसिक्यूशन गवाह हैं.

 ईडी का कहना है कि जैकलीन की भूमिका की जांच की जा रही है. ईडी दूसरी अभियोजन शिकायत दर्ज करेगा. पहली चार्जशीट दाखिल करने के बाद ईडी ने फर्नांडीज से दो बार पूछताछ की है. जैकलीन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी है जबकि विदेशी नागरिक नोरा के खिलाफ कोई लुक आउट सर्कुलर नहीं है. 

जैकलीन फर्नांडीज से दोस्ती के लिए ठग ने अमित शाह के ऑफिस नंबर को ‘स्पूफ' किया : चार्जशीट

बता दें कि आरोप है कि सुकेश और जैकलीन फर्नांडीज ने जनवरी 2021 से एक-दूसरे से बात करनी शुरू की थी. इस दौरान सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के महंगे तोहफे भेजे थे.  इन महंगे उपहारों में आभूषण, हीरे जड़ित आभूषण सेट, क्रॉकरी, चार फारसी बिल्लियां (एक बिल्ली की कीमत लगभग 9 लाख रुपये) और 52 लाख रुपये का एक घोड़ा भी शामिल था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez Case, Money Laundering Case Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com