विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2023

मनी लांड्रिंग केस : ED ने राजस्थान में 25 से ज्यादा जगहों पर की छापेमारी

ED ने जिन अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की है उनमें पीएचई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल के घर भी शामिल हैं.

ईडी ने राजस्थान के कई इलाकों में की छापेमारी (प्रतीकात्मक चित्र)
जयपुर:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान के 25 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है. मिल रही जानकारी के अनुसार ये छापेमारी कथित जल जीवन मिशन घोटाले में मनी लांन्ड्रिंग केस के सिलसिले में की जा रही है. जांच एजेंसी ने जयपुर और दौसा में 25 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है. ED ने जिन अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की है उनमें पीएचई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल के घर भी शामिल हैं. ईडी अधिकारी मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत घोटाले से जुड़े अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की भी जांच कर रहे हैं.

"छापों से विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश"

ईडी ने इससे पहले सितंबर में भी इसी तरह से रेड किया था. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र और ईडी दोनों पर पलटवार करते हुए उन पर देश भर में एजेंसी की छापेमारी का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और राज्य सरकारों को गिराने के लिए करने का आरोप लगाया था. सीएम गहलोत की टिप्पणी ईडी द्वारा पिछले साल कथित पेपर लीक से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के बेटों को तलब करने के बाद आई है. एजेंसी ने जयपुर और सीकर में डोटासरा के घरों की तलाशी ली थी.

बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के तहत वोटिंग होनी है. जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर होगी. राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना भी चुनाव होने हैं.

दूसरे मामले में राजस्थान अध्यक्ष के बेटों को भी मिला था समन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ईडी ने कथित पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बेटों को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था. ईडी राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता गोविंद सिंह डोटासरा से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की थी. कांग्रेस विधायक ओम प्रकाश हुडला से जुड़े परिसरों पर भी छापेमारी की जा चुकी है. ये छापेमारी राजस्थान परीक्षा पेपर लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में की गई थी. पेपर लीक मामले, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के ज़रिए रुपयों के लेनदेन मामलों की गुप्त शिकायतें ED को इन नेताओं के खिलाफ मिली हैं. पिछले दिनों आरपीएसी सदस्य बाबुलाल कटारा से हुई पूछताछ, कुछ कोचिंग संचालकों की ईडी में शिकायतों के बाद यह कार्रवाई हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED Raids In Rajasthan, Ed Raids In Money Laundering Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com