केंद्र सरकार (Central Government) ने मंगलवार को सशस्त्र बलों के लिए 'अग्निपथ' नामक एक नई भर्ती योजना लॉन्च की है. इसमें युवाओं की भर्ती 4 साल के लिए की जाएगी. इसे लेकर अब विपक्षी नेताओं से लेकर युवा तक सवाल उठा रहे हैं. वहीं बिहार में कई जगह सरकार की इस योजना के विरोध में प्रदर्शन भी हुए. अब इसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
तेजस्वी ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा के तहत संविधान प्रदत्त आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है. इसमें संविधान की कहीं कोई बाध्यता नहीं है इसलिए ठेके की नियुक्तियों में आरक्षण भी लागू नहीं होगा. रेलवे और लेटरल एंट्री में ऐसा ही हो रहा है. अग्निपथ योजना के तहत भाजपा और संघ अपने अनुषांगिक संगठनों के तंग विचारों एवं घृणा से लैस लोगों व फ्रिंज तत्व को सरकारी खर्चे पर ट्रेनिंग दिलाने को आतुर है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अगर देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं “भारतीय रेलवे व सेना” में भी नौकरियाँ ठेके एवं सिविल सेवा में लेटरल एंट्री के नाम पर दी जाने लगेंगी तो युवा क्या करेंगे?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 15, 2022
क्या युवा पढ़ाई और 4 वर्षों की संविदा नौकरी भविष्य में BJP के पूँजीपति मित्रों के व्यावसायिक ठिकानों की रखवाली के लिए करेंगे?
उन्होंने कहा कि अगर देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं “भारतीय रेलवे व भारतीय सेना” में भी नौकरियां ठेके एवं सिविल सेवा में लेटरल एंट्री के नाम पर दी जाने लगेंगी तो देश के शिक्षित युवा क्या करेंगे? क्या चार साल के लिए ठेके पर सेना में नियुक्त होने वाले जवानों में अनुशासन, समर्पण और अपनी रेजिमेंट, बटालियन अथवा पलटन की इज्जत के लिए जान पर खेलने का जोश, जुनून और जज़्बा पैदा हो पाएगा? 18 वर्ष की उम्र में संविदा पर नौकरी पाकर 22 वर्ष की आयु में युवा रिटायर हो जाएंगे? इससे उनकी शिक्षा प्रभावित होगी. इस सेवा में 4 साल कार्यरत रहने और 22 वर्ष की उम्र में जबरन सेवानिवृत्ति के बाद क्या वो दुबारा पढ़ाई कर पाएंगे?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर कम अवधि की अस्थायी सेवा की हुई एक बड़ी आबादी 22 वर्ष की आयु में फिर बेरोजगार हो जाएगी. क्या इससे देश में क़ानून व्यवस्था संबंधित समस्या उत्पन्न नहीं होगी? मोदी सरकार को रेलवे, सेना और देश की सुरक्षा को तो कम से कम बाज़ारवादी नीतियों से अछूता रखना चाहिए. देश पर खतरा लगातार बढ़ रहा है पर मोदी सरकार इससे बेफिक्र हो अग्निपथ योजना के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, स्थायी सैनिकों के भत्ते और रक्षा बजट कम करने के बहाने ढूंढ़ रही है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं के साथ भी यूज एंड थ्रो की शोषणकारी नीति अपनाने पर तुली है. यह पहली 'सरकारी' नौकरी बहाली होगी जिसमें बेरोजगार होने की 75% गारंटी है, और 4 साल बाद 25% चुने हुए नियमित सैनिक बनने के लिए भाई भतीजावाद, जातिवाद, घूसखोरी और क्षेत्रवाद का खेल होने की भी पूरी गारंटी है. क्या देश के प्रतिभाशाली युवा पढ़ाई और 4 वर्षों की संविदा नौकरी भविष्य में भाजपा सरकार के पूँजीपति मित्रों के व्यावसायिक ठिकानों की रखवाली के लिए करेंगे? हम बेरोजगार युवाओं के संघर्ष में साथ है. बेरोजगारी हटाना हमारा मुख्य उद्देश्य है. जब युवा के हाथ में नियमित नौकरी होगी तभी देश खुशहाल होगा.
यह भी पढ़ें:
* ""सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की नई स्कीम 'अग्निपथ' का विरोध तेज, जानें 10 बातें
* ''अग्निपथ योजना' में युवाओं के साथ महिलाओं को भी मिलेगा देश की सेवा का मौका: संदीप सिंह
* ""सेना की गरिमा के साथ समझौता..." : अग्निपथ' योजना को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर वार, बोले- चोरी से आई चोर सरकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं