कुंडा क्षेत्र से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता कुमार उदय प्रताप सिंह बुधवार को शेखपुर आशिक गांव में मोहर्रम के अवसर पर निर्मित गेट को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये. तहसील कुण्डा के उपजिलाधिकारी सतीश त्रिपाठी ने बताया कि मोहर्रम के त्यौहार के अवसर पर शेखपुर आशिक गांव में मस्जिद के निकट एक गेट बनाया जाता है जो दसवीं मोहर्रम को हटा दिया जाता है. क्षेत्रीय विधायक राजा भैया के पिता कुंवर उदय प्रताप सिंह ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए गेट को हटाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है.
उन्होंने बताया कि रघुराज प्रताप सिंह से बातचीत की जा रही है. यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी की भावनाएं न आहत हों. प्रशासन बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है. धरने पर बैठे कुंवर उदय प्रताप सिंह का कहना है, ‘‘बनाए गए गेट के नीचे से गुजरने से हिन्दुओं की भावनाएं आहत होंगी इसलिए उनकी मांग है कि गेट को हटाया जाय. जब तक गेट हटाया नहीं जाता वह धरने से नहीं उठेंगे.''
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है. वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि हर साल मोहर्रम के अवसर पर उदय प्रताप सिंह उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर बाधा डालने का प्रयास करते हैं. गेट मस्जिद के निकट बनाया गया है, जो दसवीं मोहर्रम के बाद हटा दिया जाता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं