
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
दरअसल, यह लड़की घर पर हुए अत्याचार से भागकर डीटीसी में सवार हुई थी, जहां कंडक्टर ने उसके साथ छेड़खानी की।
इस दर्दनाक तथ्य का खुलासा उस समय हुआ जब इस 16 साल की पीड़ित लड़की ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। उसकी शिकायत के बाद उसके भाई नजाकत अली (19) को गिरफ्तार किया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है, जबकि दक्षिण दिल्ली में चलती बस में बलात्कार की शिकार एक छात्रा के मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है।
पुलिस पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने पश्चिम दिल्ली के ख्याला में उसके घर गई थी। इस दौरान लड़की ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पिता ने तीन बार शादी की और वह अब अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहते हैं। लड़की ने दावा किया कि उसके परिवार में काफी समस्याएं हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि उसने हमें यह भी बताया कि उसके भाई ने उसका बलात्कार किया था और उसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। हमने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार की रात को लड़की ने रात करीब साढ़े नौ बजे घर छोड़ दिया था और जब बस रात करीब 11 बजे मंडी हाउस पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने महसूस किया कि बस में मौजूद अकेली लड़की रो रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली में छेड़छाड़, बस में छेड़छाड़, नाबालिग से छेड़खानी, Delhi Girl Molested, Girl Molested In Bus