प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 70वें जन्मदिन पर गुरुवार को सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने विपक्ष पर तंज कसते हुए काफी अलग अंदाज में बधाई दी. ऐसे में पीएम मोदी ने भी बेहद अलग अदांज में शुक्रिया किया. मिलिंद सोमन ने PM मोदी को ट्वीटर पर बधाई देते हुए लिखा, ''प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके 70 वें जन्मदिन पर मैं अच्छे स्वास्थ्य और आपके अच्छे व सक्रिय विपक्ष की कामना करता हूं, ताकि आप हमारे महान देश के लिए और भी बेहतर कार्य कर सकें.''
इस ट्वीट के साथ मिलिंद सोमन ने एक स्माइली फेस का इमोजी भी यूज किया. इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी रोचकता दिखाते हुए शानदार जवाब दिया. उन्होंने मिलिंद सोमन को शुक्रिया कहते हुए लिखा, ''जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं के लिए और महत्वाकांक्षी सोच के लिए धन्यवाद.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिलिंद सोमन के इस ट्वीट को हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Thank you for your birthday wishes and wishful thinking. :) https://t.co/cnit2tfVvD
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2020
बताते चले कि जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल (Angela Merkel), रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) समेत दुनियाभर की दिग्गज हस्तियां पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी 70 साल के हो गए. उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था. उनके जन्मदिन पर देशभर में कई आयोजन किए गए. बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं