विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

गृह मंत्रालय के पास अर्धसैनिक बल कर्मियों की जानकारी नहीं : आरटीआई

आरटीआई के जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा है कि देश के विभिन्न केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कार्यरत कर्मियों की संख्या के बारे में उसके पास कोई जानकारी नहीं है.

गृह मंत्रालय के पास अर्धसैनिक बल कर्मियों की जानकारी नहीं : आरटीआई
प्रतीकात्मक फोटो
  • आरटीआई के जवाब में गृह मंत्रालय ने दी हैरान करने वाली जानकारी
  • समाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने मंत्रालय में लगाई थी आरटीआई
  • सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल
लखनऊ: लखनऊ की एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दायर की गई आरटीआई से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. आरटीआई के जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा है कि देश के विभिन्न केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कार्यरत कर्मियों की संख्या के बारे में उसके पास कोई जानकारी नहीं है. समाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने मंत्रालय से उसके अंर्तगत आने वाले विभिन्न अर्धसैनिक बलों में काम करने वाले कर्मियों की कुल स्वीकृत संख्या, वर्तमान संख्या और अधिकारियों तथा कर्मियों के खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी थी.

इस आरटीआई के जवाब में गृह मंत्रालय के उप सचिव (कार्मिक) आर.बी.एस. नेगी ने 18 जुलाई के एक पत्र के माध्यम से बताया कि मंत्रालय के पास इस संबंध में जरूरी जानकारी मौजूद नहीं है.

ये भी पढ़ें
अर्धसैनिक बलों के हर शहीद जवान के परिवार को मुआवजे के तौर पर मिलेंगे एक करोड़ रुपये : राजनाथ

नूतन ठाकुर ने कहा, "मुझे यह आश्चर्यजनक और हैरान करने वाली बात लगी कि गृहमंत्रालय के पास उसके अंर्तगत आने वाले अर्धसैनिक बलों की बुनियादी जानकारी भी नहीं है."

पढ़ें : 7वां वेतन आयोग : अर्धसैनिक बल के विकलांग जवानों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई

VIDEO : सीआरपीएफ सबसे बड़ा केंद्रीय पुलिस बल



नेगी ने आरटीआई को छह अर्धसैनिक बलों सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस और असम राइफल्स को सौंप दिया और इन्हें जानकारी देने का निर्देश दिया.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nutan Thakur, Ministry Of Home Affairs, MHA, CRPF, CISF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com