मुंबई एक्सप्रेस वे पर उजीना गांव के निकट एक भाषण हादसा देखने को मिला है. यहां पर एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि लग्जरी कार के भी परखच्चे उड़ गए और उसका चालक कार में बुरी तरह से फंस गया. एनएचएआई कर्मचारियों के साथ उटावड़ गांव के सरपंच तारीफ हफीज और अन्य लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फरीदाबाद के बडोली के रहने वाले आकाश पुत्र सतबीर को बाहर निकाला. घायल को इलाज के लिए राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती किया गया. बाद में मरीज की नाजुक हालत देखते हुए उसे दिल्ली रैफर किया गया.
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब साढ़े चार बजे मर्सिडीज कार अलवर की तरफ से फरीदाबाद की तरफ जा रही थी. मर्सिडीज की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है. उसने सामने चल रहे दूध के टैंकर को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद मर्सिडीज चालक आकाश बाहर नहीं निकल सका. वह प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आकाश को बाहर निकाला गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एनएचएआई कर्मचारियों के मुताबिक, वह जोर - जोर से चिल्ला रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही बेहोश हो गया. सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज की हालत अच्छी नहीं है, इसलिए उसे ट्रॉमा सेंटर दिल्ली रैफर करदिया गया.
घटना की सूचना के बाद जयसिंहपुर चौकी इंचार्ज भगवत शर्मा सूचना मौके पर पहुंचे. पुलिस अब मामले की तहकीकात में जुट गई है. लग्जरी गाड़ी का नंबर पीबी 02 - बीडब्ल्यू - 0006 एमएल 250 सीडीआई है, जो जसपिंदर कौर और बलविंदर सिंह के नाम बताई जा रही है.
बता दें कि हरियाणा के नूंह में हाल ही में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार रोल्स-रॉयस फैंटम कार ने एक तेल टैंकर को टक्कर मार दी थी. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे.
ये भी पढ़ें :
* सड़क हादसे में बुरी तरह घायल बुजुर्ग पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में किया इलाज
* VIDEO: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर, 6 लोगों की मौके पर ही मौत
* केंद्रीय मंत्री के काफिले की टक्कर से गई युवक की जान, मांगें पूरी होने के बाद 'मौत पर सियासत' खत्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं