दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए प्रचार के दौरान बीजेपी (BJP) एक बार फिर से शक्ति प्रदर्शन करेगी. रविवार को मेगा प्रचार में 10 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों का रोड शो होगा. बीजेपी के एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली की एक करोड़ जनता तक प्रचार करेंगे. इससे पहले पिछले रविवार को जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्री रोड शो कर चुके हैं. भाजपा 27 नवंबर को ये महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि इस महाजनसंपर्क अभियान में 10 बड़े केंद्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि रविवार के दिन हम दिल्ली के घर-घर में पहुंचने जा रहे हैं. ये कार्यक्रम सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आदेश गुप्ता के मुताबिक, भाजपा के उम्मीदवार जोर-शोर से काम कर रहे हैं. निगम में पिछले पांच सालों में बहुत काम किया है. हमने 5 हज़ार से ज्य़ादा पार्कों को चमका दिया है, निगम के स्कूलों का भी कायाकल्प हुआ है. दिल्ली में वेस्ट टू एनर्जी के चार प्लांट लग गए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने झुग्गीवासियों को फ्लैट देने की शुरुआत कर दी है. गोविंदपुरी में 3024 फ्लैट दिए जा चुके हैं, साथ ही 17 हज़ार फ्लैट तैयार हैं. हम निगम में सरकार बनाते ही इसमें ओर तेज़ी लाएंगे.
रविवार (27 नवंबर) को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम भी होने जा रहा है. नगर निगम चुनावों में अब प्रचार के कुल दस दिन ही बचे हैं, इसको देखते हुए पार्टी प्रचार के सभी तरीकों पर जोर लगा रही है. पिछले रविवार को दिल्ली में 14 स्थानों पर रोड शो निकाले गए थे. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता शामिल हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं