विज्ञापन
This Article is From May 25, 2024

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, शनिवार को पारा 44 डिग्री तक जा सकता है

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच रही.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, शनिवार को पारा 44 डिग्री तक जा सकता है
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है, इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है. हालांकि, इस दौरान लू चलने की कोई आशंका नहीं है.

मौसम विभाग कार्यालय चार रंग- की कूट चेतावनियां जारी करता हैं - ग्रीन (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), येलो (देखें और अद्यतन रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई करें).

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच रही.

आईएमडी ने शनिवार के लिए दिन के दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चलने वाली सतही हवाओं के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है.

लू की स्थिति तब मानी जाती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Delhi Weather 2024, Delhi Weather Change
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com