विज्ञापन

दिल्ली NCR में होली जाते ही पलटेगा मौसम या गर्मी दिखाएगी तेवर, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम  

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में फिर मौसम बदलेगा या फिर गर्मी बढ़ेगी, होली के बाद अब पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. लेकिन क्या मैदानी इलाकों में इसका असर दिखेगा, जानें मौसम का हाल

दिल्ली NCR में होली जाते ही पलटेगा मौसम या गर्मी दिखाएगी तेवर, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम  
Delhi NCR Weather
नई दिल्ली:

दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक अब तेज गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मार्च के पहले हफ्ते में ही उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में और मध्य भारत में अब भयंकर गर्मी पड़ने वाली है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक रहने के आसार हैं. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 7 से 10 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी भी होने की संभावना है.

दिल्ली में होली बाद पारा और तेजी से चढ़ने वाला है. मार्च के पहले हफ्ते में ही अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा. ऐसे में भयंकर गर्मी का अहसास दिल्ली एनसीआर में होगा. लेकिन पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के इस मौसम का मैदानी इलाकों में कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा और गर्मी धीरे-धीरे प्रचंड रूप धारण करेगी. 

Delhi Weather

Delhi Weather

दिल्ली में फरवरी के आखिरी हफ्ते से तापमान बढ़ने का जो संकेत मिला था, वो अब धीरे-धीरे प्रबल रूप लेता जा रहा है. न्यूनतम तापमान भी 10 मार्च तक 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. इससे सुबह के वक्त भी हल्की फुल्की सर्दी का अहसास भी गायब होने वाला है. 

पहाड़ी इलाकों में 4 मार्च से मौसम बदलने वाला है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 9 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 7 से 10 मार्च के छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश में 7 से 10 मार्च के बीच हल्की बरसात और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तराखंड में 8 से 10 मार्च हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

उत्तरी कोंकण के कुछ इलाकों में भी 4-5 मार्च को और गुजरात में 4 से 6 मार्च के बीच तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी गर्मी और उमस का अहसास होगा. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाकों में तेज गर्मी पड़ने का संकेत है. 
 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Weather, Delhi Weather News, Weather News, Weather Updates, Delhi Weather News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com