विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2018

इमरजेंसी को लेकर पर्रिकर ने किया ट्वीट, ‘आपातकाल भारत के इतिहास का काला अध्याय’

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि 1975 में आपातकाल लगाया जाना भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सर्वाधिक काला अध्याय है.

इमरजेंसी को लेकर पर्रिकर ने किया ट्वीट, ‘आपातकाल भारत के इतिहास का काला अध्याय’
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
  • इमरजेंसी को लकेर पर्रिकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • इस संबंध में पर्रिकर ने किया ट्वीट
  • इमरजेंसी को बताया काला अध्याय
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि 1975 में आपातकाल लगाया जाना भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सर्वाधिक काला अध्याय है. आज ही के दिन 1975 में इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था.आपातकाल के 43 वर्ष पूरे होने पर पर्रिकर ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के अत्याचार के खिलाफ लड़ने वालों की सराहना की.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने दिया हिटलर का जवाब, सुरजेवाला ने PM मोदी को बताया 'आज का औरंगजेब'  
 
पर्रिकर ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत ने अपने लोकतांत्रिक इतिहास में सर्वाधिक काला इतिहास तब देखा जब श्रीमती इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय आपातकाल लागू किया, नागरिक आजादी को कुचलने का क्रूरतापूर्ण कृत्य. कांग्रेस सरकार की कठोर कार्रवाई के खिलाफ लड़ने वालों को सलाम.’’ 

VIDEO: इमरजेंसी की बरसी पर पीएम मोदी ने कहा- लोकतंत्र की दुहाई देने वालों ने देश को जेलखाना बनाया
भाजपा 1975 में आपातकाल लगाए जाने की निंदा करने के लिए आज देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Emergency
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com