3 years ago
नई दिल्ली:
Mann Ki Baat 100th Episode LIVE Updates: पीएम मोदी (PM Modi) का देशवासियों के साथ हर माह अपनी बात साझा करने का सिलसिला शुरू हुए साढ़े आठ साल बीत चुके हैं. रेडियो और टेलीविजन पर पहली बार 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुए लोकप्रिय कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' (Mann Ki Baat) की 100वीं कड़ी आज प्रसारित हुआ. इस मौके पर बीजेपी की तरफ से खास तैयारियां की गई थी. यह एपिसोड टीवी चैनलों, निजी रेडियो स्टेशनों और सामुदायिक रेडियो सहित 1,000 से अधिक रेडियो स्टेशनों से प्रसारित किया गया. कार्यक्रम 'मन की बात' प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है.