विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2011

मनमोहन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आठवीं बार झंडा फहराया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया तो वह जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद लगातार आठ बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बन गए। नेहरू और इंदिरा के बाद देश में तीसरे सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने का गौरव वह पहले ही हासिल कर चुके हैं। राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक रहे लाल किले पर देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने 17 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अब तक सर्वाधिक बार यह गौरव प्राप्त करने वाले प्रधानमंत्री रहे। उनकी पुत्री इंदिरा गांधी ने देश की प्रधानमंत्री के नाते 16 बार तिरंगा फहराने का गौरव हासिल किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ दो, वरना बाबा सिद्दीकी से बुरा हाल : सलमान खान को धमकी
मनमोहन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आठवीं बार झंडा फहराया
चंडीगढ़ में आज हरियाणा बीजेपी नेताओं की बैठक, शपथ ग्रहण की तैयारियों पर होगी चर्चा
Next Article
चंडीगढ़ में आज हरियाणा बीजेपी नेताओं की बैठक, शपथ ग्रहण की तैयारियों पर होगी चर्चा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com