मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की. बैठक को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि पार्टी सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि सीएम बीरेन सिंह और पीएम मोदी ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की. यह राज्य पिछले साल व्यापक पैमाने पर हिंसा से प्रभावित हुआ था. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के एक विशेष सम्मेलन को लेकर सिंह दिल्ली में हैं, हालांकि सम्मेलन से इतर एक बंद कमरे में संकट के संभावित समाधान के लिए केंद्र और राज्य की योजनाओं और रोडमैप पर चर्चा के लिए एक छोटा सत्र निर्धारित किया गया था.
सूत्रों ने कहा कि बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद थे, लेकिन केंद्र या राज्य से कोई भी अधिकारी इसमें शामिल नहीं हुआ.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
मणिपुर को लेकर विपक्ष लगातार बना रहा दबाव
मणिपुर पर प्रधानमंत्री की कथित चुप्पी को लेकर भाजपा पर विपक्ष के भारी दबाव के बीच यह बैठक हुई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त संबोधन के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी के भाषण को विपक्ष ने दो घंटे से अधिक समय तक बाधित किया, जिसके चलते लोकसभा में मणिपुर के नारे लगे.
लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्वोत्तर के इस राज्य की दो लोकसभा सीटें कांग्रेस के पास जाने के बाद भाजपा ने विशेष रूप से मणिपुर पर ध्यान केंद्रित किया है.
यह बैठक ऐसे दिन हुई है, जब मणिपुर की राज्यपाल अनुसिया उइके को हटा दिया गया है और असम के नए राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
मणिपुर हिंसा में 220 से अधिक लोगों की मौत
पिछले वर्ष मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भड़की हिंसा में 220 से अधिक लोग मारे गए हैं. साथ ही इस हिंसा के कारण करीब 50 हजार लोग अपने ही राज्य में विस्थापित हुए हैं.
सामान्य श्रेणी के मैतेई लोग अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल होना चाहते हैं, जबकि कुकी भेदभाव और संसाधनों में असमान हिस्सेदारी का हवाला देते हुए मणिपुर से अलग प्रशासनिक व्यवस्था चाहते हैं.
ये भी पढ़ें :
* 13 मुख्यमंत्री और 15 उपमुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की मैराथन बैठक, जानें गुड गवर्नेंस को लेकर क्या बना रोडमैप
* सुप्रीम कोर्ट के नए जज एन. कोटिश्वर सिंह का निक नेम 'गन' क्यों है, जानिए उनके बारे में सबकुछ
* मणिपुर के जिरिबाम में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला, उग्रवादियों की फायरिंग में एक CRPF जवान की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं