तटीय कर्नाटक के मंगलुरु में शनिवार को ऑटोरिक्शा में हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की है. विस्फोट किस कारण से हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. मंगलुरु के पुलिस प्रमुख एन शशिकुमार ने कहा कि घटना में चालक और एक यात्री घायल हो गए. उन्होंने लोगों से नहीं घबराने को कहा.
घटना के वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो रिक्शा सड़क पर एक इमारत के पास जहां निर्माण कार्य चल रहा था, वहां आकर रुकी और उसमें विस्फोट हो गया. एक यात्री कथित तौर पर एक प्लास्टिक की थैली लेकर जा रहा था, जिसमें आग लग गई और ये वाहन में फैल गई. मंगलुरु पुलिस ने कहा है कि वो पूरी घटना की जांच कर रहे हैं और यात्री द्वारा ले जाए जा रहे बैग की सामग्री की भी जांच हो रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
घटना शाम करीब पांच बजे की है. यात्री के पास बैग था. ऑटो चालक ने कहा कि आग यात्री के बैग में लगी थी. दोनों को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है. एफएसएल और स्पेशल टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है. वे बैग में मौजूद सामग्री की जांच कर रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई प्रथम दृष्टया नहीं है. ऑटो चालक का आरोप है कि उसने आग देखी. उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल वे बोल नहीं पा रहे हैं. जनता से अनुरोध है कि अफवाह ना फैलाएं. शांत रहें और घबराएं नहीं. उनसे बात करने के बाद हम अपडेट करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं