मैंगलोर के पास धर्मस्थला और इसके आसपास के इलाके में पिछले एक दशक के दौरान 462 unnatural Death रिपोर्ट हुई है. इनमें से कई महिलाएं है जिनकी हत्या बलात्कार के बाद की गई थी. इसी क्रम में, एक चौंकाने वाली घटना में, एक व्यक्ति जिसने एक महिला की हत्या कर उसे दफना दिया था अब सामने आकर अपने अपराध को स्वीकार करना चाहता है. अपराधबोध से ग्रस्त होकर, उसने स्वयं को धर्मस्थल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है.
वह पुलिस को शव को दफनाने के स्थान तक ले जाने और शव को बाहर निकालने की जांच प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए भी तैयार है. बेंगलुरु के एक लॉ फॉर्म को इस शख्स ने सम्पर्क कर आत्मसमर्पण की इच्छा जताई. "ओजस्विनी गौड़ा & सचिन देशपांडे" नाम के वकीलों की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई. इस लॉ फॉर्म ने बताया कि आज शाम हमने इस विषय पर एक प्रेस विज्ञप्ति कन्नड़ भाषा में जारी की. इसके तुरंत बाद, हमें कई मीडिया संस्थानों और धर्मस्थल थाना प्रभारी (SHO) से फोन कॉल्स प्राप्त हुए. SHO ने यह जानना चाहा कि हमारी प्रेस विज्ञप्ति में जिस व्यक्ति का उल्लेख किया गया है, क्या वह वास्तव में मौजूद है? हमने उन्हें स्पष्ट रूप से सूचित किया कि वह व्यक्ति वास्तविक है और वास्तव में मौजूद है."
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
लॉ फॉर्म के मुताबिक "वर्तमान में यह व्यक्ति गवाह संरक्षण योजना, 2018 (Witness Protection Scheme, 2018) के अंतर्गत संरक्षण चाहता है. इसके लिए उसने संबंधित प्राधिकरणों को प्रतिनिधित्व दिया है या शीघ्र ही देगा."
"पुलिस स्टेशन या संबंधित क्षेत्र के एसपी कार्यालय जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने का समय वह स्वयं तय करेगा."
"न्यायालय के अधिकारियों के रूप में, हमारा कर्तव्य है कि हम इस अत्यंत गंभीर मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से वह जानकारी साझा करें जो हमने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सामने रखी है."
बताते चलें कि इस व्यक्ति ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में एक शपथपत्र (Affidavit) दाखिल किया है. अब वह उसी जानकारी को क्षेत्रीय पुलिस के समक्ष औपचारिक रूप से दर्ज कराने जा रहा है." मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, हम मीडिया को इस व्यक्ति की कोई भी व्यक्तिगत जानकारी देने में असमर्थ हैं. हमने जानबूझकर उसका संपर्क विवरण या वर्तमान पता प्राप्त नहीं किया है, क्योंकि वह स्वयं इसे साझा करने के लिए तैयार नहीं है.जब NDTV ने इस लॉ फॉर्म से संपर्क किया तो सचिन देशपांडे ने बताया कि " ये शख्स व्हीसल ब्लोअर है और विटनेस प्रोटेक्शन स्कीम 2018 के तहत संरक्षण चाहता है.
ये भी पढ़ें-: अमेरिका के बाद ईरान को ‘ग्रेट' बनाने निकले ट्रंप! हमले के बाद यूं तख्तापलट का दिया साफ संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं