विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2022

मवेशियों की तस्करी के आरोप में व्यक्ति की पिटाई, वाहन में लगाई आग

पुलिस ने बताया कि घटना डोमजुर थानाक्षेत्र के पाकुरिया में तड़के उस समय हुई जब तीन-चार लोगों का एक समूह एक सांड को वैन में चढ़ाने की कोशिश कर रहा था. स्थानीय लोगों ने उन्हें मवेशी तस्कर होने के संदेह में रोक लिया.

मवेशियों की तस्करी के आरोप में व्यक्ति की पिटाई, वाहन में लगाई आग
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार को एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा इस संदेह में पिटाई की गई और एक पिकअप वैन में आग लगा दी गई कि वह मवेशियों की तस्करी कर रहा है. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि घटना डोमजुर थानाक्षेत्र के पाकुरिया में तड़के उस समय हुई जब तीन-चार लोगों का एक समूह एक सांड को वैन में चढ़ाने की कोशिश कर रहा था. स्थानीय लोगों ने उन्हें मवेशी तस्कर होने के संदेह में रोक लिया.

पुलिस ने कहा कि समूह में शामिल सभी लोग भाग गए, जबकि भीड़ ने मोहम्मद इज़हार को पकड़ लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भीड़ में उसकी पिटायी की और पिकअप वैन में आग लगा दी. पुलिस ने इजहार को बचाया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.

अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बीच, हिंसा के पीछे के लोगों को पकड़ने के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इजहार पर हमले और पिकअप वैन को आग लगाने के आरोप में कुछ लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cattle Smuggling, West Bengal Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com