विज्ञापन

गुरुग्राम ऑफिस की ‘कॉरपोरेट होली’ वायरल, लैपटॉप लेकर डांस करता दिखा युवक, इंटरनेट बोला- असली कर्मचारी

गुरुग्राम के एक कॉरपोरेट ऑफिस में होली सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक लैपटॉप के साथ डांस करता नजर आ रहा है. जानिए क्या हैं लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं.

गुरुग्राम ऑफिस की ‘कॉरपोरेट होली’ वायरल, लैपटॉप लेकर डांस करता दिखा युवक, इंटरनेट बोला- असली कर्मचारी
रंगों के बीच भी काम जारी! गुरुग्राम ऑफिस की होली ने जीता दिल

होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल 4 मार्च 2026 को रंगों का यह पर्व मनाया जाएगा. इसी बीच गुरुग्राम के एक कॉरपोरेट ऑफिस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और खुद से जोड़ भी रहे हैं. 

लैपटॉप के साथ डांस करता दिखा कर्मचारी

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर गौरांशी नाम की यूजर ने शेयर किया है. क्लिप में उनके Accenture ऑफिस में होली सेलिब्रेशन दिखाया गया है. वीडियो की शुरुआत में एक युवक रंगों के बीच जोश से डांस करता नजर आता है. खास बात यह है कि वह डांस करते समय अपने हाथ में लैपटॉप भी पकड़े हुए है. वीडियो पर 'कॉर्पोरेट होली' लिखा हुआ है. ऑफिस के बाकी कर्मचारी भी एक-दूसरे को रंग लगाते, मुस्कुराते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं. लेकिन, लैपटॉप के साथ डांस करता शख्स सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस मजेदार दृश्य को देखकर कई यूजर्स ने कहा, कि यही असली कॉरपोरेट लाइफ है, त्योहार भी और काम भी. कुछ लोगों ने इसे बेहद रिलेटेबल बताया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा, कि काम और जश्न का ऐसा संतुलन कम ही देखने को मिलता है. गुरुग्राम ऑफिस का यह वीडियो दिखाता है कि चाहे माहौल कॉरपोरेट हो या पारंपरिक, होली का उत्साह हर जगह एक जैसा रहता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: सहारा रेगिस्तान में मिला 10 करोड़ साल पुराना विशाल डायनासोर! नई खोज ने बदल दी इतिहास की किताब

मुंह खोलते ही अजीब आवाज! होली से पहले इंटरनेट पर वायरल 'अनोखी पिचकारी', Video पर 78 लाख से ज्यादा व्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का खास तोहफा, मंदिरों में बांटे गए मिठाई के डिब्बे, अंदर जो निकला, देख फैंस हुए भावुक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corporate Holi Video, Gurgaon Office Holi, Holi Celebration Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com