विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2024

ना जाने ऐसा क्या हुआ जो व्यापारी ने सुनसान जगह पर कार में आग लगाकर कर लिया सुसाइड

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन तब तक कार में सवार प्रदीप दम घुटने की वजह से मर चुके थे. प्रदीप एक होटल कंसल्टेंट थे. वहीं पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

ना जाने ऐसा क्या हुआ जो व्यापारी ने सुनसान जगह पर कार में आग लगाकर कर लिया सुसाइड

पश्चिमी बेंगलुरू में एक शख्स ने कार में आग लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना दिल दलहा देने वाली है. जानकारी के मुताबिक पश्चिमी बेंगलुरु के मुद्दिनपाल्या में 42 वर्षीय व्यापारी सी. प्रदीप ने अपनी स्कोडा कार में आग लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि मुद्दिनपाल्या के एक सुनसान इलाके में एक कार में आग लगी हुई है.

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन तब तक कार में सवार प्रदीप दम घुटने की वजह से मर चुके थे. प्रदीप एक होटल कंसल्टेंट थे. वहीं पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. इस मामले को लेकर प्रदीप के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस  के मुताबिक, प्रदीप के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradeep Suicide News, Hotel Consultant Suicide Bengaluru, Bengaluru News, Bengaluru Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com