विज्ञापन
This Article is From May 16, 2023

ममता बनर्जी 27 मई को नीति आयोग की बैठक में लेंगी हिस्सा

ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि पूर्ववर्ती योजना आयोग ने राज्यों को बोलने और मुद्दों को हल करने के लिए एक मंच दिया था, लेकिन अब नीति आयोग की बैठकों में चर्चा करने के लिए केंद्र 'एजेंडा तय करता है'.

ममता बनर्जी 27 मई को नीति आयोग की बैठक में लेंगी हिस्सा
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह 27 मई को नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी और राज्य की समस्याओं को रेखांकित करेंगी. बनर्जी ने यह भी दावा किया कि पूर्ववर्ती योजना आयोग ने राज्यों को बोलने और मुद्दों को हल करने के लिए एक मंच दिया था, लेकिन अब नीति आयोग की बैठकों में चर्चा करने के लिए केंद्र 'एजेंडा तय करता है'.

उन्होंने कहा, “मैं (बैठक में) भाग लूंगी. राज्य के मुद्दों को रेखांकित करने के लिए कोई अन्य मंच नहीं है … भले ही मुझे अंत में ही बोलने की अनुमति क्यों न दी जाए.” मुख्यमंत्री ने कहा, 'वे शायद मुझे सूर्यास्त के बाद और सबके बाद बोलने देंगे. फिर भी, मैं जाऊंगी. मैं पश्चिम बंगाल से संबंधित कई मामलों को बढ़ा रही हूं, और मैं इन्हें रेखांकित करूंगी.'

ये भी पढ़ें-

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, TMC, Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com