विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2025

बांग्लादेश की जेल से रिहा हुए 90 से अधिक मछुआरों को सम्मानित करेंगी ममता बनर्जी

जिला प्रशासन ने पहले ही सभी तैयारी कर ली है और सागर द्वीप में हेलीपैड के पास मंच तैयार कर दिया गया है.

बांग्लादेश की जेल से रिहा हुए 90 से अधिक मछुआरों को सम्मानित करेंगी ममता बनर्जी
बांग्लादेश के जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में अक्टूबर और नवंबर के बीच इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पड़ोसी देश बांग्लादेश की जेल से हाल ही में रिहा हुए राज्य के 95 मछुआरों को सम्मानित करेंगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस बात की प्रबल संभावना है कि मुख्यमंत्री सम्मान समारोह के दौरान मछुआरों को कुछ मुआवजा भी देंगी. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में अक्टूबर और नवंबर के बीच इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था.

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री बांग्लादेश सरकार द्वारा रिहा किए गए मछुआरों को सम्मानित करेंगे. उनमें से ज़्यादातर काकद्वीप से हैं जबकि कुछ जिले के नामखाना के रहने वाले हैं.''

जिला प्रशासन ने पहले ही सभी तैयारी कर ली है और सागर द्वीप में हेलीपैड के पास मंच तैयार कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि 95 मछुआरों को रविवार शाम सागर द्वीप लाया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh Fishermen, Mamata Banerejee, Kolakata, West Bengal, Bangladesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com