पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. बंगाल के बाद अब दिल्ली में भी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टूट गई है. टीएमसी के 20 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा किया है. इतना ही नहीं, बागी सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान भी कर दिया है.
टीएमसी की बागी सांसद डॉ. शर्मिला सरकार ने NDTV को बताया कि है 20 सांसद अलग गुट बनाने और एनडीए को सपोर्ट देने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि नए गुट की चीफ व्हिप काकोली घोष होंगी, जबकि शताब्दी घोष डिप्टी लीडर होंगी.
🔴#BREAKING | 'हम NDA को समर्थन देंगे', NDTV से बोलीं TMC सांसद शर्मिला सरकार #BJP #TMC #NDA @malhotra_malika @BabaManoranjan @RittickMondal pic.twitter.com/iqUR6ON7qb
— NDTV India (@ndtvindia) June 8, 2026
इतना ही नहीं, बागी सांसद अब खुद को ही 'असली टीएमसी' भी बता रहे हैं. 20 से 21 सांसदों ने 'असली टीएमसी' होने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि संसद में बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार होंगी.
इससे पहले टीएमसी के बागी सांसदों ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर बंद कमरे में बैठक की थी. इस बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे.
आगे क्या है प्लान?
अब साफ है कि टीएमसी के सांसद बागी हो गए हैं. अब बागी सांसद जल्द ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने वाले हैं.
टीएमसी के बागी सांसदों की नेता काकोली घोष ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र भेजकर एनडीए के साथ गठबंधन करने की इच्छा जताई है.
उन्होंने यह भी कहा कि हमने बंगाल में चुनाव नतीजों को स्वीकार कर लिया है और हमारा मानना है कि हमारी भविष्य की राजनीतिक दिशा एनडीए के साथ होनी चाहिए.
🔴#BREAKING | TMC सांसदों में बड़ी बगावत: 28 में से 20 सांसद बनाएंगे अलग गुट #BJP #TMC #NDA @malhotra_malika @BabaManoranjan @RittickMondal pic.twitter.com/C4x13IDDwY
— NDTV India (@ndtvindia) June 8, 2026
दो-तिहाई सांसदों ने की बगावत
पश्चिम बंगाल में विधानसभा में जिस तरह से टीएमसी के दो-तिहाई से ज्यादा विधायकों ने बगावत की है. उसी तरह से संसद के भी दो-तिहाई सांसद बागी हो गए हैं. अलग गुट बनाने के लिए दो-तिहाई सांसदों की ही जरूरत है.
संसद में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं. इनमें से दो-तिहाई यानी 20 सांसदों ने बगावत की है. दावा है कि असली टीएमसी हम ही हैं. बताया जा रहा है कि टीएमसी के बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से खुद को 'असली टीएमसी' के रूप में मान्यता देने को कहने वाले हैं.
यह भी पढ़ेंः ममता बनर्जी को एक ही दिन में लगे दो बड़े झटके, सुखेंदु रॉय का इस्तीफा और जहांगीर खान हुए अरेस्ट
बगावत करने वाले कौन-कौन?
चुनाव नतीजों के बाद से ही टीएमसी में बगावत के सुर उठने लगे थे. पहले बंगाल विधानसभा में 60 से ज्यादा विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता चुना और खुलकर बगावत कर दी. अब संसद में भी टीएमसी सांसदों ने बगावत कर दी है.
दावा है कि बागी गुट के साथ 20 सांसद हैं. इससे पहले 11 सांसदों ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर बैठक की थी, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी थे.

बैठक करने वाले सांसदों में सुखेंदु शेखर रॉय के अलावा शताब्दी रॉय, काकोली घोष, अबू ताहिर, खलीलुर रहमान, असित मल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया, प्रसून बनर्जी और शर्मिला सरकार शामिल हैं.
ममता के लिए कितना बड़ा झटका?
चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को बिखरने से संभाला था. लेकिन नतीजे आने के महीनेभर के अंदर ही पार्टी पूरी तरह से टूटती दिख रही है.
विधायकों के बाद सांसदों के भी बगावत करने से अब ममता बनर्जी के लिए अपनी पार्टी और सिबंल बचा पाना भी मुश्किल है. महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के उदाहरण को देखा जाए तो बंगाल में अब ममता बनर्जी के लिए टीएमसी को बचा पाना मुश्किल हो सकता है.
ममता बनर्जी के साथ-साथ यह विपक्ष के लिए भी बड़ा झटका है. क्योंकि संसद में कांग्रेस के बाद सबसे बड़ी पार्टी टीएमसी ही थी. अब 20 सांसदों के एनडीए को समर्थन देने से संसद में विपक्ष कमजोर होगा.
यह भी पढ़ेंः SIR पर CJI को पत्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग... इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 बिंदुओं पर सहमति बनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं