विज्ञापन

Bengal: ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक! सीएम के हेलिकॉप्टर के सामने उड़ा दिया ड्रोन, हुईं नाराज

शनिवार को मालदा के समसी में मुख्यमंत्री की ममता बनर्जी की बैठक थी. मीटिंग खत्म करने के बाद वहां से रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रही थीं. इसी बीच हेलीकॉप्टर के सामने एक ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया.

Bengal: ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक! सीएम के हेलिकॉप्टर के सामने उड़ा दिया ड्रोन, हुईं नाराज
Bengal: ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर के सामने उड़ा दिया ड्रोन (File Photo)
IANS

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. शनिवार को मालदा के समसी में बैठक समाप्त करके जब ममता हेलीकॉप्टर में सवार हो रही थीं, तभी हेलीकॉप्टर के आगे एक ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया. इस घटना से सीएम ममता नाराज हो गईं और उन्होंने तुरंत पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया. पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. ड्रोन उड़ाने की इस घटना में अब बिहार का कनेक्शन सामने आया है. 

कटिहार के रहने वाले हैं आरोपी

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी बिहार के कटिहार ज़िले के रहने वाले हैं. आज, रविवार को पुलिस उन्हें चांचल सब-डिविज़नल कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ़्तार किए गए युवकों के नाम अंकित कुमार पासवान, श्रीकांत मंडल और नूर अख्तर हैं. ये सभी बिहार के कटिहार ज़िले के रहने वाले हैं.

ड्रोन उड़ता देख नाराज हुईं थी ममता

बता दें कि शनिवार को मालदा के समसी में मुख्यमंत्री की ममता बनर्जी की बैठक थी. मीटिंग खत्म करने के बाद वहां से रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रही थीं. इसी बीच हेलीकॉप्टर के सामने एक ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया. अचानक से हुई इस घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज़ हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया. 

File Photo- IANS

File Photo- IANS

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की और तीनों युवकों को भीड़ में से ड्रोन के साथ हिरासत में ले लिया गया. बाद में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं. (करुणामय सिंह के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं-

अमित शाह के काफिले की सुरक्षा में चूक? ECI ने कोलकाता के 4 पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड

बंगाल चुनाव: PM मोदी की रैलियां बदल सकती हैं चुनावी नैरेटिव, समझिए BJP की माइक्रो-मैनेजमेंट रणनीति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Mamata Banerjee Security Lapse, Mamata Banerjee Helicopter, Bengal News, Bengal CM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com