कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि, "मल्लिकार्जुन खरगे केवल नाम के कांग्रेस प्रमुख हैं. हर कोई जानता है कि रिमोट कंट्रोल किसके पास है." पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ''मल्लिकार्जुन खरगे ने हर संभव तरीके से जनता की सेवा की है... वे कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं. कांग्रेस के अध्यक्ष का अपमान देखकर मुझे निराशा हुई... दुनिया जानती है कि रिमोट कंट्रोल किसके पास है.''
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हाल ही में संपन्न हुए पार्टी के महाधिवेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुटकी ली. उन्होंने कहा की नए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे सिर्फ नाम के कांग्रेस अध्यक्ष हैं, हर कोई जानता है कि रिमोट कंट्रोल किसके पास है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस को लगता है कि जब तक मोदी जिंदा हैं, तब तक उनकी मंशा पूरी नहीं होगी. और इसलिए वे सभी कह रहे हैं "मर जा मोदी, मर जा मोदी ..." और कोई कह रहे हैं "मोदी तेरी कब्र खुदेगी" लेकिन देश कह रहा है "मोदी तेरा कमल खिलेगा."
#WATCH | Karnataka: Congress thinks until Modi is alive their motives won't survive and that is why they all are saying "mar ja Modi, mar ja Modi..." and some are saying "Modi teri kabad khudegi" but the country is saying "Modi tera Kamal khilega": PM Narendra Modi in Belagavi pic.twitter.com/KQmBhhkZzA
— ANI (@ANI) February 27, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने आज बेलगावी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की 13वीं किस्त जारी की. इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों के जरिए प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं.
कार्यक्रम के दौरान मोदी ने बेलगावी रेलवे स्टेशन की पुनर्विकसित इमारत को भी राष्ट्र को समर्पित किया. यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगभग 190 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है.
एक अन्य रेल परियोजना जिसे प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया, वह बेलगावी में लोंडा-बेलगावी-घाटाप्रभा खंड के बीच रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना है.लगभग 930 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह परियोजना व्यस्त मुंबई-पुणे-हुबली-बेंगलुरु रेलवे लाइन की क्षमता में वृद्धि करेगी, जिससे क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
मोदी ने बेलगावी में केंद्र के जल जीवन मिशन के तहत छह बहु-ग्राम योजना परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. इन्हें लगभग 1,585 करोड़ रुपये की संचयी लागत से विकसित किया जाएगा और इससे 315 से अधिक गांवों में रहने वाले लगभग 8.8 लाख लोग लाभान्वित होंगे.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, राज्य सरकार के मंत्री और अन्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे.
प्रघानमंत्री मोदी कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर हैं. यहां मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. उन्होंने इससे पहले दिन में ग्रीनफील्ड शिवमोगा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया.
वर्ष 2019 में मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का उद्देश्य देश भर में खेती योग्य भूमि वाले सभी भूमिधारक किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करना है.
इस योजना के तहत अब तक, 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों, मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की गई है.
अधिकारियों के अनुसार, कोविड लॉकडाउन के दौरान कठिनाइयों का सामना कर रहे इन किसानों की सहायता के लिए कई किस्तों में 1.75 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए थे. इस योजना से तीन करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को भी फायदा हुआ है, जिन्हें सामूहिक रूप से 53,600 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई है. इस योजना के तहत 11वीं और 12वीं किस्तें पिछले साल मई और अक्टूबर में दी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं