विज्ञापन

नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 विधायक... राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में हुई महागठबंधन की बैठक में क्या-क्या हुआ?

महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस के तीन विधायक बैठक में नहीं पहुंचे. राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर जीत के लिए एनडीए को 3 अतिरिक्त वोट की आवश्यकता है. आबिदुर रहमान, कमरूल होदा,  मनोहर सिंह बैठक में नहीं पहुंचे. तीनों विधायकों ने बैठक में न आने की सूचना पहले ही संगठन को दे दी थी.

नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 विधायक... राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में हुई महागठबंधन की बैठक में क्या-क्या हुआ?
  • बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के विधायक शामिल हुए बैठक संपन्न हुई.
  • कांग्रेस के 3 विधायक आबिदुर रहमान कमरूल होदा और मनोहर सिंह बैठक में अनुपस्थित रहे और इसकी सूचना पहले दे दी थी.
  • आबिदुर रहमान विदेश यात्रा पर हैं मनोहर सिंह बीमार हैं. होदा CM के दौरे में व्यस्त होने के कारण नहीं आए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की बैठक खत्म हो गई. बैठक में महागठबंधन में शामिल सभी दलों के विधायक बैठक में शामिल हुए. कल AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान से तेजस्वी यादव की मुलाकात होगी. बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव जीतेंगे.

महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस के तीन विधायक बैठक में नहीं पहुंचे. राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर जीत के लिए एनडीए को 3 अतिरिक्त वोट की आवश्यकता है. आबिदुर रहमान, कमरूल होदा,  मनोहर सिंह बैठक में नहीं पहुंचे. तीनों विधायकों ने बैठक में न आने की सूचना पहले ही संगठन को दे दी थी.

आबिदुर रहमान विदेश गए हुए हैं, मनोहर प्रसाद सिंह ने बताया कि वे बीमार हैं और तीसरे विधायक कमरुल होदा मुख्यमंत्री के दौरे के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बहुत सकारात्मक बैठक थी. आगामी राज्यसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हम पूरी तरह आश्वस्त हैं. हमारा लक्ष्य इस चुनाव में जीत हासिल करना है.

पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ''देखिए, यह बहुत ही सकारात्मक बैठक थी. आगामी राज्यसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हम पूरी तरह आश्वस्त हैं. हमारा लक्ष्य इस चुनाव को जीतना है.''

ये भी पढ़ें :  'कांग्रेस जनता पार्टी...': INDIA गठबंधन की बैठक में अपने ही सहयोगियों के निशाने पर क्यों आ गए राहुल?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com