कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहे जाने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने खरगे की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर वोट-बैंक की तुष्टीकरण की राजनीति करने और 'सनातन-विरोधी' मानसिकता दिखाने का आरोप लगाया है. इस विवाद ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक नई तकरार को जन्म दे दिया है, जिसमें सत्ताधारी दल ने त्योहार पर किए गए बयान को लेकर कांग्रेस प्रमुख को निशाना बनाया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवाली के मौके पर मीडिया के साथ बातचीत में कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है. उन्होंने यह बयान दिवाली की बधाई देते हुए दिया. मीडिया से बात करते हुए खरगे ने कहा, "मैं सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं. यह बहुत बड़ा त्योहार है, जिसको हिंदुस्तान में सभी लोग मनाते हैं. इसका एक ही कारण है कि यह खुशियों की ईद है. लंबे वक्त तक चलने वाली ईद यही है."
कांग्रेस पर बीजेपी ने लगाया तुष्टीकरण का आरोप
बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दिवाली पर दिया गया टेढ़ा-मेढ़ा संदेश इस कड़वी सच्चाई को उजागर करता है कि कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की अपनी जहरीली वोट बैंक राजनीति को साधने के लिए, करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने या उनका अपमान करने से कभी पीछे नहीं हटती. ये वही खरगे जी हैं, जिन्होंने महाकुंभ का अपमानजनक तरीके से मजाक उड़ाया था."
उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश कभी नहीं भूलेगा और न ही कभी माफ करेगा कि किस तरह राहुल गांधी ने छठ पूजा का भद्दा अपमान करते हुए उसे महज़ एक 'ड्रामा' करार दिया था. नेहरू की कांग्रेस से लेकर, जिसने भव्य सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध किया था, राहुल गांधी की कांग्रेस तक, जिसने भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दुर्भावनापूर्ण तरीके से 'नाच-गाना' बताकर उसका अपमान किया, कांग्रेस पार्टी लगातार हिंदू-विरोधी मानसिकता पाले हुए है. तुष्टीकरण की अपनी बांटने वाली वोट बैंक राजनीति को बढ़ावा दे रही है.
Congress President Kharge's twisted Diwali message underlines the blunt fact that the Congress party never hesitates to hurt and humiliate the faith and sentiments of crores of Hindu devotees just to peddle its toxic vote bank politics of appeasement. It was the same Kharge ji who had offensively demeaned the Maha Kumbh and our nation will never forget nor forgive how Rahul Gandhi crudely insulted the Chhath Puja, crudely labelling it as a drama. From Nehru's Congress, which opposed the reconstruction of the glorious Somnath temple, to Rahul Gandhi's Congress, which maliciously maligned the Pran Pratishtha ceremony of Bhavya Ram Mandir as a Naach Gaana event, the Congress party continues to harbour a very bitter Hindu Virodhi mindset, pandering to its divisive vote bank politics of appeasement.
— C.R.Kesavan (@crkesavan) November 9, 2026
बीजेपी प्रवक्त प्रदीप भंडारी ने कहा, "दिवाली पर भी कांग्रेस को तुष्टीकरण और वोट बैंक की ही सूझती है. कल सोनिया गांधी बाबरी के लिए रोई थीं, आज खड़गे जी अपने दिवाली संदेश में तुष्टीकरण कर रहे हैं. कांग्रेस सनातन विरोधी है."
Congress President calls Diwali ‘Khushiyon Ka Eid'! Even on Diwali, Congress thinks of appeasement & vote bank! Yesterday Sonia Gandhi cried for Babri, today Mr Kharge appeases in his Diwali message! Congress is Anti Sanatan! https://t.co/hmd8QlBHGU
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) November 8, 2026
6 दिसंबर 1992 की घटनाओं को याद करते हुए, जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया था, सोनिया गांधी ने कहा कि टेलीविजन पर इस घटना को होते देखकर वह रो पड़ी थीं. उन्होंने यह भी कहा कि इस विध्वंस से उन्हें एहसास हुआ कि भारत को अपनी धर्मनिरपेक्ष नींव को बचाए रखने के लिए एक लंबे संघर्ष का सामना करना पड़ेगा. सोनिया गांधी ने यह भी माना कि कांग्रेस कई मामलों में लापरवाह रही, जिसकी वजह से कुछ हद तक बीजेपी और उसकी हिंदुत्व की राजनीति को आगे बढ़ने का मौका मिला.
यह भी पढ़ें | कर्नाटक स्टिंग ऑपरेशन विवाद: सरकार ने कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है, कुमारस्वामी का पलटवार- मुझे छू नहीं सकते
यह भी पढ़ें | हम लोकतंत्र और संविधान को हिन्दुस्तान में खत्म नहीं होने देंगे... विपक्ष की रैली में बोले राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं