Ramlila Maidan Rally Live: दिल्ली का रामलीला मैदान आंदोलन में रंग में रगने जा रहा है. यहां देर रात से ही अलग-अलग जगहों से आए लोगों का जुटान शुरू हो गया है. कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक रामलीला मैदान में चुनाव में हुई कथित धांधली, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने वाली है. रामलीला मैदान के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं के आवास पर सुबह से हलचल तेज है. विपक्ष की यह रैली कनॉट प्लेस से शुरू होकर मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी. इसके लिए सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं. कई रास्ते भी बंद किए गए हैं. रामलीला मैदान में आज होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली के पढ़ें पल-पल के अपडेट्स.
Ramlila Maidan Rally Live Updates:
Congress Ramlila Maidan Rally Live: राहुल-अखिलेश-ममता सहित प्रमुख वक्ताओं की लिस्ट
रामलीला मैदान रैली में 20 से ज्यादा पार्टियों के शामिल होने की संभावना है. इसमें कांग्रेस के साथ-साथ सपा, राजद, लेफ्ट, टीएमसी सहित अन्य दलों के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे.
प्रमुख वक्ताओं की संभावित लिस्ट-
1. राहुल गांधी
2. मल्लिकार्जुन खरगे
3. हेमंत सोरेन
4. उमर अब्दुल्ला
5. अखिलेश यादव
6. ममता बनर्जी
7. महबूबा मुफ्ती
8. तेजस्वी यादव
9. एमए बेबी
10. डी राजा
11. दीपांकर भट्टाचार्य
12. सुप्रिया सुले
13. संजय राउत
Congress Ramlila Maidan Rally Live: इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ देश बचाओ रैली
- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR की प्रक्रिया पर रोक की मांग.
- रामलीला मैदान में इकट्ठा होंगे इंडिया गठबंधन के बड़े नेता, भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत.
- राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, सुप्रिया सुले जैसे बड़ा नेता मंच पर मौजूद रहेंगे
- रैली से पहले राहुल गांधी मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक करीब दो किलोमीटर का मार्च करेंगे.
- मार्च करीब एक बजे और रैली दो बजे तक शुरू होने की संभावना, राहुल गांधी 4 बजे के आसपास बोल सकते हैं.
- इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता खरगे के आवास से बस में सवार होकर 12 बजे निकलेंगे
Congress Ramlila Maidan Rally Live: CTI ने राहुल गांधी को लिखा चौथा लेटर, कहा- दुकानें ही बंद तो शॉपिंग कहां होगी
रामलीला मैदान में प्रस्तावित विपक्ष की महारैली के बीच चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है. जिसमें CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी करके रैली में आने वाले लोगों से कहा है कि बाजारों में जाकर खरीददारी करें और व्यापारियों की मदद करें लेकिन रैली के कारण इतना ज्यादा पैनिक फैल चुका है जिसके कारण रामलीला मैदान के आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले बाजारों में लगभग 3 लाख दुकानों में से लगभग 2.5 लाख दुकानें (80%) बंद रहने के आसार हैं ,
जब दुकानें ही बंद रहेंगी तो रैली में शामिल होने वाले खरीददारी करने कहां जाएंगे?
Ramlila Maidan Rally Live: विपक्ष की रैली के खिलाफ भाजपा भी निकाल रही मार्च
INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा आज दिल्ली में मार्च निकालेगी. यह मार्च पश्चिमी दिल्ली में हरि नगर से तिलक नगर करीब एक किमी तक निकाला जाएगा. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मार्च का नेतृत्व करेंगे. इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवार, सिख समुदाय समेत 5000 लोग शामिल होंगे. भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने रामलीला मैदान में रैली करने के लिए 1 नवंबर का दिन जानबूझकर चुना है. 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी हिंसा हुई थी.
Congress Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान में अभी क्या हालात, देखें वीडियो
रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली के लिए कार्यकर्ता जुटने लगे हैं. सामने आए विजुअल में बड़ी संख्या में लोगों के साथ-साथ पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान भी नजर आ रहे हैं.
Delhi: Visuals from Ramlila Maidan ahead of the INDIA bloc rally scheduled to be held today https://t.co/vYIXACLzjv
— IANS (@ians_india) November 1, 2026
Congress Ramlila Maidan Rally Live: नई दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन पर पाबंदी, कई जिलों की फोर्स तैनात
- रामलीला रैली के बीच दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक सांसद और नेता अपनी निजी गाड़ियों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, खरगे के आवास या अपनी सुविधानुसार किसी दूसरी जगह जा सकते है.
- जंतर-मंतर पहले ही डिनोटिफाई किया जा चुका है... इसके अलावा चुनाव आयोग समेत पूरे नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है..
- इसलिए नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन पर पाबंदी है. रामलीला मैदान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे..सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट समेत दिल्ली पुलिस के कई जिलों की फोर्स और पैरामिलिट्री के जवान तैनात रहेंगे
इनपुट- मुकेश सिंह सेंगर
Congress Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के प्रदर्शन की बड़ी बातें
रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के प्रदर्शन की बड़ी बातें
- विपक्ष के सभी बड़े नेता मल्लिकार्जुन खरगे के घर से निकलकर मिंटो रोड के लिए निकलेंगे.
- इसके बाद खुली गाड़ी में बैठकर राहुल गांधी रामलीला मैदान जाएंगे.
- दिल्ली पुलिस ने कहा कि रैली की इजाजत है, लेकिन रोड शो और सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है.
- विपक्ष के सांसद कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेंगे. इसके बाद बसों में बैठकर सीधे रामलीला मैदान पहुंचेंगे.
- एक लाख समर्थकों के विपक्ष की महारैली में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है.
- हालांकि, रामलीला मैदान की क्षमता सिर्फ 50 हजार लोगों की है.
इनपुट- कनिका कटियार
Congress Ramlila Maidan Rally Live: दिल्ली रैली के लिए रास्ते बंद, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
देश की राजधानी दिल्ली आज कई प्रदशनों की गवाह बनेगी. वहीं विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी और सिख समुदाय के लोग भी प्रदर्शन करने वाले है. इन तीन प्रदर्शन के कारण दिल्ली में रात से ही लोगों का जमावड़ा होना शुरू हो गया है. रामलीला मैदान के आस-पास बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. इन तीन प्रदर्शनों के कारण दिल्ली में आज कई रास्तों को बंद किया गया है.
पढ़ें पूरी खबर- रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली, कई रास्ते बंद; निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी