दिल्ली में दिवाली वाले दिन एक दर्दनाक हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक- नरेला में पटाखे फोड़ते समय एक 10 साल के बच्चे की उसके हाथ में ही पटाखा फटने से मौत हो गई. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस इस्तेमाल किए गए विस्फोटक के प्रकार और कारणों की जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक- बच्चे को पटाखा फटने से चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पटाखे के प्रकार और उसके फटने की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
वहीं एक अन्य घटना में दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में आग लग गई. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना रात करीब 8:33 बजे मिली, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है. आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं