विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी में होंगे बड़े बदलाव, अध्यक्ष पद पर होगी नए नेता की ताजपोशी

लोक जनशक्ति पार्टी की कमान अब राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान संभालेंगे, बिहार एलजेपी का अध्यक्ष भतीजे प्रिंसराज पासवान को बनाया जाएगा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी में होंगे बड़े बदलाव, अध्यक्ष पद पर होगी नए नेता की ताजपोशी
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान (फाइल फोटो).
  • 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर चिराग बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • प्रिंसराज पासवान समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में एलजेपी के उम्मीदवार
  • पशुपति पारस को बिहार एलजेपी अध्यक्ष पद से हटाया गया
नई दिल्ली:

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी में बड़े बदलाव किए जाएंगे. लोक जनशक्ति पार्टी की कमान अब राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान संभालेंगे. पटना के गांधी मैदान पर 28 नवंबर को लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर चिराग को रामविलास पासवान की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा. इसके अलावा रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंसराज पासवान समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में एलजेपी के उम्मीदवार होंगे. यह सीट उनके पिता के निधन से खाली हुई है. बिहार एलजेपी का अध्यक्ष भी प्रिंसराज पासवान को बनाया जाएगा.

पशुपति पारस को बिहार एलजेपी अध्यक्ष पद से हटाकर अभी सारे अधिकार चिराग पासवान को दिए गए हैं. पशुपति को दलित सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है. पशुपति और चिराग के बीच संवादहीनता के कारण पशुपति को हटाया गया.

एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि 'पार्टी का विस्तार करने के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ना जरूरी है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह जिम्मेदारी लेनी होगी.'

चिराग पासवान ने NDTV से कहा कि 'मुझे आज पार्टी ने बिहार यूनिट का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है. मेरा ध्यान अभी पूरी तरह उसी जिम्मेदारी पर केंद्रित है.' उन्होंने कहा कि 'बिहार में अच्छे से चुनाव की तैयारी करनी है. बिहार के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार एनडीए का नेतृत्व करेंगे.'

नीतीश कुमार ही बिहार में NDA का चेहरा बने रहेंगे : रामविलास पासवान

VIDEO : सदाबहार मंत्री रामविलास पासवान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Janshakti Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com