विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

ठाणे: मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत, जानें कब, कहां और कैसे हुआ हादसा

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. चलती ट्रेन से गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घटना के शिकार हुए लोग ट्रेन में लटक कर यात्रा कर रहे थे. इस हादसे की वजह से कुछ देर के लिए लोकल ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ.

ठाणे: मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत, जानें कब, कहां और कैसे हुआ हादसा
मुंबई:

मुंबई के पास ठाणे में लोकल ट्रेन में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. जहां ट्रेन से गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. ये हादसा दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है. हादसे के शिकार लोग लटक कर यात्रा कर रहे थे. बताया जा रहा है कि ट्रेन इतनी भरी थी कि यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ. सभी पीड़ितों की आयु 30-35 साल के बीच थी. इस हादसे में घायल हुए कुछ लोगों  को कलवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ट्रेन में भीड़ की वजह से हुआ हादसा?

फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचा है. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के बाद से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है. पांच से ज्यादा लोग ट्रेन से गिरे थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और बाकियों को इलाज के लिए ले जाया गया. मुंब्रा स्टेशन पर वैसे ही काफी यात्रियों की भीड़ रहती है. ट्रेन में जब यात्री चढ़े तो वो ट्रैक पर गिर गए.

सेंट्रल रेलवे ने क्या कुछ बताया

सेंट्रल रेलवे ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर CSMT की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए. दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है. रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है. घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.

ये भी पढ़ें: शादी, धोखा और कत्ल..! मेघालय में गायब इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा, सोनम रघुवंशी UP से गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thane Train Accident, Mumbra Station Train Accident, Train Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com