पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के जमुरिया क्षेत्र में स्थित श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड के निर्माणाधीन पावर प्लांट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार प्लांट के एक हिस्से में दुर्घटना होने के बाद कई मजदूरों और कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस कमिश्नर प्रणव कुमार, जिला शासक एस. पन्नाबलम और स्थानीय विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों की जानकारी ली. अधिकारियों ने बचाव अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं.
एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए घायल
घटनास्थल से सामने आए दृश्यों में बचावकर्मी मलबा हटाकर लोगों को निकालते दिखाई दिए. कुछ घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोग अब भी मलबे में फंसे हैं.
मौतों की आशंका, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों के मौत का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.
हादसे की कवरेज के लिए पहुंचे कुछ मीडिया कर्मियों के साथ प्लांट के मुख्य द्वार पर कथित बदसलूकी की भी सूचना सामने आई है. फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर केंद्रित है. हादसा किस वजह से हुआ, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
खबर अपडेट हो रही है.
यह भी पढ़ें-
संकरे गेट, बारिश और भारी भीड़... कोलकाता चोरबागान दुर्गा पंडाल में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 13 महिलाओं और एक बच्चे समेत 17 लोगों की मौत, कई घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं