पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को बुलाया है. सूत्रों के अनुसार महुआ को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया है. एथिक्स कमेटी ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में बुधवार को पहली बैठक की. इस दौरान जय अनंत देहाद्रई से भी पूछताछ की गई. बीजेपी नेता निशिकांत दुबे भी एथिक्स कमेटी के समक्ष पेश हुए. कमेटी ने इस पूरे मामले को एक गंभीर मामला बताया है.
सूत्रों के अनुसार इससे पहले जय अनंत देहाद्राई और निशिकांत दुबे कमेटी के समक्ष पेश हुए. कमेटी ने दोनों की बात सुनी. निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत से हरेक पक्ष के बारे में बात हुई. कमेटी ने कहा है कि यह बहुत ही गंभीर विषय है. कमेटी ने कमेटी ने गृह मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से भी जानकारी मांगी. दोनों मंत्रालयों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई. सूत्रों के मुताबिक -दर्शन हीरानंदानी को कमेटी के सामने बुलाए जाने की संभावना कम है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
इन सब के बीच एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि आज निशिकांत दुबे और एडवोकेट जय अनंत को हम लोगों ने बुलाया था. इन लोगों को सम्मन किया गया था. निशिकांत दुबे और एडवोकेट जय अनंत की बात ध्यान से एथिक्स कमेटी ने सुनी है.
TMC पर हमलावर बीजेपी
इस मामले में कमेटी ने जय अनंत देहाद्रई से पूछताछ की है. एथिक्स कमेटी टीएमसी सांसद पर लगे आरोपों की जांच कर रही है. टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) तृणमूल कांग्रेस यानी TMC पर शुरू से ही हमलावर रही है. BJP ने बीते कुछ दिनों में इस मामले को लेकर TMC से जवाब देने को भी कहा है. हालांकि, TMC की तरफ से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.
"एथिक्स कमेटी ने माना, महुआ मोइत्रा घूसकांड गंभीर मामला, TMC सांसद को 31 अक्टूबर को बुलाया" : बोले कमेटी चीफ़#MahuaMoitra pic.twitter.com/6CrF5hCrla
— NDTV India (@ndtvindia) October 26, 2023
पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा है
गौरतलब है कि इस मामले में कमेटी ने जय अनंत देहाद्रई से पूछताछ शुरू कर दी है. एथिक्स कमेटी टीएमसी सांसद पर लगे आरोपों की जांच कर रही है. टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) तृणमूल कांग्रेस यानी TMC पर शुरू से ही हमलावर रही है. BJP ने बीते कुछ दिनों में इस मामले को लेकर TMC से जवाब देने को भी कहा है. हालांकि, TMC की तरफ से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.
TMC ने कुछ दिन पहले महुआ मोइत्रा से इस घूसकांड को लेकर सवाल जरूर पूछा था. TMC के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने इस मामले को लेकर कहा था कि हमने महुआ से जवाब मांगा है. पार्टी इस मामले में संसद की एथिक्स कमेटी की सुनवाई के बाद ही कोई फैसला करेगा.
गौरतलब है कि एथिक्स कमेटी की पहली बैठक से पहले बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए कहा था कि बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकपाल की कार्रवाई शुरू. इस बैठक में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और वकील अनंत देहाद्रई अपेन बयान दर्ज करवा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं