विज्ञापन

पत्नी के सामने मां-बाप ने लगाई डांट, तो कलयुगी बेटे ने मूसल से पीट-पीटकर मार डाला

महाराष्ट्र के धुले में पत्नी के सामने माता-पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज एक कलयुगी बेटे ने मूसल से पीट-पीटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. बेटी की शादी कराकर लौटे माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्नी के सामने मां-बाप ने लगाई डांट, तो कलयुगी बेटे ने मूसल से पीट-पीटकर मार डाला

महाराष्ट्र के घुले से एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां सगे बेटे ने अपने मां-बाप की बेरहमी से हत्या कर दी. पत्नी के सामने माता-पिता द्वारा अपशब्द कहे जाने से नाराज बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया. उसने गुस्से में आकर माता-पिता के सिर पर मूसल से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार होने की फिराक में था, लेकिन आस-पास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

बेटे ने मूसल से किया सिर पर वार

जानकारी के अनुसार, यह वारदात धुले के शिरपूर स्थित 'महावीर सोसायटी' में  शुक्रवार दोपहर के समय हुई. मृतक माता-पिता अपनी बेटी की शादी संपन्न कराकर आज ही घर वापस लौटे थे. घर आने के बाद उन्होंने बहू के सामने बेटे को कुछ डांट-फटकार लगा दी. बस इसी बात का गुस्सा बेटे के सिर पर सवार हो गया. उसने तैश में आकर घर में रखे मूसल से अपनी मां और पिता के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. इस हमले में मां रांजुदेवी महतो और पिता इंताराम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हत्या करके मौके से भागने की फिराक में था आरोपी बेटा

अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी बेटा चंदन इंदाराम महतो वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन घर के भीतर से आ रही चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत इकट्ठा हो गए. उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को भागने से पहले ही मौके पर पकड़ लिया और तुरंत शिरपूर पुलिस को इसकी सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

जब पुलिस ने आरोपी चंदन महतो को अपनी हिरासत में लिया, तब उसके चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा, डर या दुख का नामोनिशान तक नहीं था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में पकड़ा गया साइको किलर, महिला को प्यार के जाल में फंसाकर करता था बेरहमी से हत्या...5 साल में दो वारदात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime, Maharashtra Murder, Son Kill Father, Son Kill Mother, Son Killed His Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com